उद्धव ठाकरे ने संजय राउत को दिया इंटरव्यू, बागी गुट पर साधा निशाना, बीजेपी ने बताया पारिवारिक कार्यक्रम

By अभिनय आकाश | Jul 26, 2022

एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद शिवसेना में सिर फुटौव्वल का दौर लगातार जारी है। पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अब कमर कस ली है, आदित्य ठाकरे भी सक्रिय हो गए हैं। शिवसेना नेता और सांसद और सामना के कार्यकारी संपादक संजय राउत ने पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे का एक विशेष साक्षात्कार किया। इस मौके पर उन्होंने मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम पर भी टिप्पणी की। इस इंटरव्यू को लेकर बीजेपी ने उद्धव ठाकरे और शिवसेना पर जोरदार हमला बोला है।

इसे भी पढ़ें: पुणे में एक छोटा प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, महिला पायलट घायल

चित्रा वाघ ने कहा कि इसे अपना हिंदुत्व कहते हैं और कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस की गोद में बैठे हैं जो स्वतंत्रता के नायक सावरकर को माफी मांगने वाला बताती है, हिंदू आतंकवाद की अवधारणा को बढ़ावा देती है। उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि 'उद्धव ठाकरे ने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि जब उनकी तबीयत खराब थी तो बड़ी संख्या में लोग उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे। वहीं कुछ ऐसे भी लोग थे जो इसके उलट साजिशें रचने में जुटे हुए थे। इस पर अब शिंदे समूह के विधायक ने प्रतिक्रिया दी है। बागी विधायक ने उद्धव ठाकरे द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया है। कहा जाता है कि ''उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीमार होने पर उन्होंने बगावत की, यह पूरी तरह से झूठ है।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal