मथुरा पर भाजपा का दावा झूठा, केवल चुनाव में वोट बटोरना चाह रही है पार्टी : हिन्दू महासभा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2021

मथुरा (उप्र)| उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर में भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि परिसर में स्थित शाही ईदगाह में छह दिसम्बर को लड्डूगोपाल का जलाभिषेक का ऐलान करने वाली अखिल भारत हिन्दू महासभा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मथुरा संबंधी ट्वीट से खफा है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा को जिन्ना से प्यार, हम गन्ना-गन्ना कर रहे और भाजपा जिन्ना-जिन्ना कर रही : ओवैसी

हालांकि, जिला प्रशासन की आपत्ति के पश्चात महासभा ने उक्त कार्यक्रम में परिवर्तन करते हुए अब हिन्दू मतावलंबियों से छह दिसम्बर को अपने घरों में रहकर लड्डूगोपाल का जलाभिषेक करने का आह्वान किया है।

महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चेतावनी दी है,‘‘भाजपा का कोई भी नेता, मंत्री, विधायक, संघ कार्यकर्ता, पदाधिकारी या स्वयंसेवक मथुरा में दिखाई दिया तो हमसे बुरा कोई नहीं होगा।’’

महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी शास्त्री द्वारा जारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी के बयान से संबंधित वीडियो क्लिप में कहा गया है,‘‘ सही बात तो यह है कि अयोध्या, काशी या मथुरा इनमें से भाजपा के एजेण्डे में कोई भी, कभी भी नहीं रहा। लेकिन अयोध्या का मुकदमा जीतने के बाद मथुरा में शाही ईदगाह को हटाने के लिए हमारे द्वारा मुहिम चलाए जाने के बाद भाजपा मथुरा को भी अपने एजेण्डे में बताने लगी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ सच्चाई तो यह है कि भाजपा के किसी नेता ने पिछले 70 साल में राम मंदिर के संबंध चले मामलों में एक में भी अपनी हाजिरी नहीं दी, फूटी कौड़ी तक नहीं लगाई।

इसे भी पढ़ें: आगरा में एक बुजुर्ग ने अपनी संपत्ति जिलाधिकारी के नाम की

महासभा के नेताओं ने यह मुकदमा अपने खर्चे से लड़ा और राम मंदिर मामले में शीर्ष अदालत का फैसला आ जाने के बाद भाजपा उसे अपनी उपलब्धि के रूप जाहिर कर उसके नाम पर वोट बटोरना चाहती है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी