Assam में BJP की प्रचंड जीत के बाद सरकार बनाने का दावा, NDA नेता गवर्नर से आज करेंगे मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता असम में सरकार के गठन की प्रक्रिया को लेकर रविवार सुबह इस पूर्वोत्तर राज्य के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में राज्यपाल के साथ बैठक लोक भवन में पूर्वाह्न 11 बजकर करीब 15 मिनट पर निर्धारित है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘नयी सरकार के गठन से संबंधित मामलों पर चर्चा की जाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के विधायक रविवार सुबह अटल बिहारी वाजपेयी भवन में बैठक करेंगे और विधायक दल के नए नेता का चुनाव करेंगे। केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी क्रमशः केंद्रीय पर्यवेक्षक तथा सह-पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहेंगे।” अपने नवनिर्वाचित विधायकों की पहले ही बैठक कर चुकी अगप ने मुख्यमंत्री पद के लिए हिमंत विश्व शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा था।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह