भाजपा का दावा- चार राज्यों में करेंगे सत्ता में वापसी, पंजाब में हमारी स्थिति होगी मजबूत

By अंकित सिंह | Mar 05, 2022

उत्तर प्रदेश में आज सातवें चरण के लिए चुनाव प्रचार खत्म हो गया। इन सबके बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली में पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में हम सत्ता में दोबारा वापसी कर रहे हैं जबकि पंजाब में हमारी स्थिति पहले से बेहतर होगी। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में कई विकास के काम किए हैं। संवादाता सम्मेलन को शुरू करने के साथ ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमें चुनाव प्रचार से लगता है कि चार राज्यों (गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर, उत्तर प्रदेश) में जहां हम सरकार में थे, वहां की जनता ने हमें फिर से चुनने का निर्णय लिया है। वहीं अमित शाह ने कहा कि हम चारों राज्य में फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं। पंजाब में हम अपनी स्थिति को बहुत बेहतर करेंगे। हमने पहली बार पंजाब में गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में चुनाव लड़ा है। नड्डा ने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब, पीड़ित, वंचित, शोषित का सशक्तिकरण किया है, उसका सकारात्मक असर हमें चुनाव में देखने को मिला है। केंद्र सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति सकारात्मक रवैया जनता का देखने को मिला। उन्होंने कहा कि जहां तक पंजाब का सवाल है। वहां पहली बार हम 65 सीटों से ज्यादा पर लड़ रहे हैं। हमें वहां पर बहुत ही सकारात्मक जन समर्थन मिला है। और उम्मीदों से ज्यादा अच्छा नतीजा हम वहां लाएंगे। वहीं शाह ने कहा कि बूथ स्तर से लेकर प्रधानमंत्री और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष तक सभी कार्यकर्ता एक ही लय और गति के साथ एक ही दिशा में अलग अलग माध्यम से जनसंपर्क करते हैं। आजाद भारत के इतिहास में इस चुनाव में एक थोड़े नए और विचित्र प्रकार का प्रचार अभियान रहा। उन्होंने कहा कि लगभग साढ़े 7 साल से देश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारी सरकार ने देश के लोगों को इस बात का एहसास दिलाया है कि कोई चुनी हुई सरकार उनके जीवन स्तर को उठाना चाहती है।

इसे भी पढ़ें: मोदी बोले- वोकल फॉर लोकल से चिढ़ते हैं घोर परिवारवादी, 10 मार्च के बाद रोजगार देने का काम और तेज होगा

अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में क़ानून व्यवस्था में बहुत बड़ा परिवर्तन योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आया है। प्रदेश में सभी प्रकार के आपराधिक घटनाओं में 30% से 70% तक की कमी आई है। सभी माफिया जेल में बंद हैं। महिलाएं और बच्चियां अब खुद को सुरक्षित महसूस करतीं हैं। उत्तर प्रदेश में बहुत मज़बूती के साथ भाजपा फिर से सरकार बनाने जा रही है। उत्तर प्रदेश में पहली बार लोकतंत्र नीचे तक पनपता  दिखाई दे रहा है। जातिवाद, परिवारवार, तुष्टिकरण, इन तीनों नासूरों से मुक्त करके आज हम उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र को पहली बार पनपते हुए देख रहे हैं। उत्तराखंड में एक भी भ्रष्टाचार के आरोप के बगैर पूरे पांच साल भाजपा की सरकार चली है। वन रैंक-वन पेंशन की उपलब्धि उत्तराखंड के रिटायर्ड सैनिकों के घर-घर तक पहुंची है। 

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda