वोटरों का डाटा इकट्ठा कर रही भाजपा, वाराणसी के हर वार्डों में घुमा रही है सुझाव पेटिका

By आरती पांडे | Jan 04, 2022

वाराणसी।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, अधिसूचना जारी होने से पहले सभी पार्टियां अपने प्रचार प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। ऐसे में भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में अपनी सत्ता बरकरार रखने को हर संभव प्रयास कर रही है, कभी विकास के सौगात, कभी जनविश्वास यात्रा, तो कभी पिछड़ा मोर्चा सम्मेलन के तहत बीजेपी अपना वोट बैंक बढ़ाने की पूरी कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़ें: स्वतंत्रदेव सिंह आज वाराणसी में, पिछड़ा मोर्चा सम्मेलन को करेंगे संबोधित

इसी क्रम में भाजपा द्वारा बनारस के हर गली और चौराहों पर एक शिकायत और सुझाव पेटी रखी जा रही है, इन पेटियों में जनता अपनी शिकायतों एवं जरूरतों के सुझाव की पर्ची डाल सकती है। "यूपी नंबर वन" के नारे के साथ भाजपा वोटरों का डाटा इकट्ठा करने में लगी हुई है, कभी प्रसाद के डब्बे के साथ लोगो के फोन नंबर और नाम की जानकारी मांगी जा रही है, तो कभी इन सुझाव पेटिका के जरिए, वोटरों का डाटा इकट्ठा किया जा रहा है।

इन पेटिकाओं से मिली समस्याओं और सुझाव की जानकारी और डाटा के आधार पर बीजेपी अपना चुनावी मैनिफेस्टो तैयार करेगी। इन सुझाव पेटिका को जन जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को ड्यूटी दे दी है, और हर वार्ड में एक पेटिका प्रभारी को भी नियुक्ति की गई है। इन पेटिकाओं को हर एक वार्ड के एक एक मुहल्लो में रखा जाएगा, और लोगो से उनकी सुझाव और समस्याएं पर्चियों पर भरवा कर उनके फोन नंबर भी लिखवाए जायेंगे। 

इसे भी पढ़ें: काशी कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद बाबा के दर्शन के लिए उमड़ रहा भक्तों का जनसैलाब, VIP दर्शन पर रोक, स्थानीय लोगों से की गई ये अपील

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है की, इन पेटिकाओं के जरिए हम जनता को और करीब से जान पाएंगे, एवं अच्छे से विकास कार्य भी हो पाएगा। हमारे शासन के पांच वर्षों में जनता की दिक्कतों और उनके निवारण से जुड़ी सारी जानकारी इकट्ठा की जा रही है, ताकि उन्हें अच्छे तरीके से समझा जा सकेगा। इन सभी प्रयासों के जरिए भाजपा अपने चुनावी प्रचार को अंतिम पड़ाव पर लाने की भी कोशिश कर रही है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत