तोमर को फिर से आप प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा ने की शिकायत, नामांकन रद्द करने की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलकर आप विधायक जितेंद्र सिंह तोमर का त्रिनगर विधानसभा सीट से नामांकन रद्द करने की मांग की। दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को 2015 के विधानसभा चुनाव में तोमर के विधानसभा में निर्वाचन को निरस्त कर दिया था। नामांकन पत्र में शैक्षणिक योग्यता के बारे में झूठी जानकारी जमा करने के लिए उनका निर्वाचन रद्द किया गया।

इसे भी पढ़ें: टिकट वितरण पर दिल्ली भाजपा में असंतोष, कार्यकर्ताओं ने नड्डा के घर पर किया प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी ने तोमर को इस बार भी उसी सीट से उम्मीदवार बनाया है। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सह-प्रभारी और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी समेत भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा से मुलाकात की। पुरी ने कहा कि आप ने तोमर और गंभीर आरोपों का सामना कर रहे अन्य नेताओं को उतारकर जनता का मजाक उड़ाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सदस्य विजय गोयल ने कहा कि तोमर को 2015 में दिल्ली सरकार का कानून मंत्री बनाया गया और बाद में फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘तोमर को कानून मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था, उसके बाद भी आप ने फिर से विधानसभा चुनाव के लिए तोमर को टिकट दिया है और साबित कर दिया है कि उनकी पार्टी दागी नेताओं को प्राथमिकता देती है।’’

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी ने प्रज्वल रेवन्ना मामले में पीड़िताओं को मदद देने के लिए सिद्धरमैया को पत्र लिखा

Vastu Tips: 3BHK के घरों में जरूर फॉलो करना चाहिए वास्तु के छोटे-छोटे टिप्स, घर आएगी पॉजिटिव एनर्जी

Yes Milord: राहुल गांधी और लालू यादव को चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकते, चुनाव प्रचार के लिए बेल पर बाहर आएंगे केजरीवाल? इस हफ्ते कोर्ट में क्या-क्या हुआ

T20 World Cup 2024 से पहले भारत को लग सकता है बड़ा झटका, रोहित शर्मा हैं चोटिल