भाजपा ने वेंकटरमन को जिलाधिकारी के पद से हटाए जाने की निंदा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2022

तिरुवनंतपुरम, 3 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी श्रीराम वेंकटरमन को अलाप्पुझा के जिलाधिकारी पद से हटाए जाने की आलोचना करते हुए केरल की वाम सरकार पर ‘‘संगठित ताकतों के दबाव के आगे घुटने टेकने’’ का आरोप लगाया। वेंकटरमन ने बमुश्किल एक सप्ताह पहले ही अलाप्पुझा के जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया था। वाम सरकार ने एक सड़क दुर्घटना मामले में आरोपी वेंकटरमन का सोमवार देर रात तबादला कर दिया और उन्हें केरल राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक के रूप में नियुक्त किया गया।

अब यह कहना उचित नहीं है कि उन्हें काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’’ इस बीच, केरल मुस्लिम जमात ने वेंकटरमन को अलाप्पुझा जिलाधिकारी के पद से हटाने के राज्य सरकार के फैसले का स्वागत किया। वी आर कृष्णा तेजा तटीय जिले के नए जिलाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। वेंकटरमन को 24 जुलाई को अलाप्पुझा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया था। उन्होंने 26 जुलाई को कार्यभार संभाला था। विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट, पत्रकार संघों और विभिन्न मुस्लिम संगठनों ने वेंकटरमन को मजिस्ट्रेट की शक्तियों के साथ इस पद पर नियुक्त किए जाने को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की थी।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा