Mumbai North East में BJP को बड़ी जीत का भरोसा, लक्ष्य के लिए कार्यकर्ता बहा रहे पसीना

By Prabhasakshi News Desk | May 06, 2024

चुनाव यात्रा के दौरान प्रभासाक्षी की टीम मुंबई की नॉर्थ ईस्ट लोकसभा क्षेत्र में पहुंची। जहां से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मिहिर कुटेचा हैं। हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने भाजपा की एक रैली में पहुँचे समर्थकों से बात की और क्षेत्र का चुनावी माहौल जाना।

कार्यकर्ताओं ने मोदी की गारंटी पर भी पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि यहां से निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी बड़े अन्तर से चुनाव जीतेगी और मिहिर कोटेचा सांसद बनेंगे। रैली में मौजूद लगभग सभी कार्यकर्ताओं ने पुनः मोदी सरकार के आने की उम्मीद जताई है। पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने भी मोदी की गारंटी और उनके विकास पर भरोसा जताते हुए कहा कि मैहर कुटेचा निश्चित ही इस बार सांसद चुनकर दिल्ली पहुंचेंगे।

महिलाओं ने कहा कि राम मंदिर भी इस चुनाव में बड़ा मुद्दा होगा, इसलिए जो प्रभु राम को लाए हैं तो हम भी उनको जरूर लायेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी के काम पर भी संतुष्टि जताते हुए महिलाओं ने कहा कि इस बार मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश में कमल ही खिलेगा। उन्होंने राहुल गांधी को लेकर का कि वे डरे हुए हैं जबकि हम सब आज खुलकर मोदी-मोदी कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूरा देश 2047 में विकसित भारत बनाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर उम्मीद से देख रहा है। रैली में शामिल लोगों ने अबकी बार 400 पर का नारा दोहराते हुए बीजेपी की जीत का विश्वास जताया है।

प्रमुख खबरें

Lord Shiva की पूजा में जमीन से उठाकर ही Parijat Flower चढ़ाने का है विशेष नियम

चुनौतियों के बावजूद बढ़ती हिंदी

Idukki Murder: प्रिंस ने पत्नी और सास पर धारदार हथियार से किया हमला, दोनों की मौत

Prabhasakshi NewsRoom: France से लेकर India तक हुए प्रदर्शनों के पीछे काम कर रहा था 13 देशों के 101 संगठनों का Network, Fox News ने किया बड़ा खुलासा!