Ateli Assembly Elections: अटेली सीट पर BJP-Congress और AAP ने उतारे प्रत्याशी, जानिए किसके साथ खड़े होंगे यादव

By अनन्या मिश्रा | Sep 27, 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां अपने पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में हैं। इस साल हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। 08 अक्तूबर तक दोनों राज्यों में चुनाव संपन्न हो जाएंगे। हरियाणा चुनाव को लेकर पार्टियां जरदस्त तरीके से प्रचार-प्रसार में जुटी हैं। हालांकि राज्य में मुख्य तौर पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच टक्कर देखी जा रही है। लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी भी हरियाणा राज्य में अपना दांव पेश कर रही है।

हरियाणा के विधानसभा सीटों की बात करें, तो यहां पर अटेली विधानसभा सीट काफी अहम मानी जाती है। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी ने राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती सिंह राव को टिकट दिया है। तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने अटेली सीट से दिग्गज नेता अनिता यादव पर दांव खेला है और आप पार्टी ने इस सीट से सुनील यादव को चुनावी मैदान में उतारा है।

इसे भी पढ़ें: Haryana: लाडवा में खिलेगा कमल या हाथ को मिलेगी मजबूती? अपनी जीत को लेकर कितने आश्वस्त है नायब सैनी

अहीरों का है दबदबा

अगर आप तीनों मुख्य राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों पर नजर डालें, तो इनमें एक चीज आपको कॉमन मिलेगी। तीनों पार्टियों के उम्मीदवारों की जाति कॉमन है। भाजपा, कांग्रेस और आप पार्टी के उम्मीदवार अहीर जाति के हैं। ऐसे में एक बात तो साफ हो जाती है, इस सीट पर अहीरों का दबदबा है। अटेली विधानसभा सीट पर यादवों के वोट ही निर्णायक माने जाते हैं। ऐसे में तीनों ही राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तरफ से यादव उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है।

दो बार से भाजपा का कब्जा

आपको बता दें कि यदि आप पिछले चुनाव के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं, तो यहां पर जीतने वाले उम्मीदवार यादव ही थे। साल 2019 के चुनाव में भाजपा के सीताराम यादव ने इस सीट से जीत हासिल की थी। तो वहीं साल 2014 में बीजेपी के संतोष यादव ने अटेली सीट से जीत हासिल की थी। संतोष यादव ने कांग्रेस की अनिता यादव को करारी शिकस्त दी थी।

प्रमुख खबरें

Supreme Court का केंद्र को 2 हफ़्ते का अल्टीमेटम, Junk Food Labeling पर Health से समझौता मंजूर नहीं

अनुराग ठाकुर ने हिमाचल Lottery को बताया Rahul Gandhi का फटा-फट मॉडल, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़

ईरान की गिरफ्त में US का जहाज! फिर जो हुआ, बौखलाया अमेरिका

NABARD और NaBFID ने ग्रामीण बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट्स के वित्तपोषण के लिए मिलाया हाथ