गांधी जयंती पर बीजेपी-कांग्रेस के नेताओं के बीच हुई धक्का-मुक्की, वीडियो हुआ वायरल

By सुयश भट्ट | Oct 02, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में आज यानी शनिवार को गांधी जयंती के मौके पर मिंटो हॉल स्थित गांधी प्रतिमा के पास बने डाइस पर चढ़ने को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच घमासान मच गया। वहीं झंडा लगाने को लेकर बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बीच धक्का मुक्की हो गई।

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ यहां गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। जिसके बाद से वहां कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं उसी समय बीजेपी कार्यकर्ता भी पहुंचे गए। जहां दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में झंडा लगाने को लेकर धक्का मुक्की हो गई।

इसे भी पढ़ें:PM मोदी ने विजय घाट जाकर लाल बहादुर शास्त्री को किया याद, जयंती पर दी श्रद्धांजलि 

जानकारी के मुताबिक गांधी प्रतिमा के पास बने डाइस पर पहले से वहां कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। हालांकि मौके पर मौजूद डीआईजी और पुलिस अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया। बता दें कि कार्यकर्ताओं के बीच हंगामे के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी किसी भी कलाकारी से नहीं चुकेगी। उनका बस चले तो पता नहीं किन-किन को वो माला पहना दे।

प्रमुख खबरें

India A टीम में मजबूरी में बड़ा बदलाव, चोटिल Yudhveer की जगह IPL स्टार Ashok Sharma शामिल

ऑपरेशन टाइगर अंतिम चरण में, Monsoon Session से पहले शिंदे को मिलेंगे 7 UBT MP!

Hyderabad में Donald Trump Avenue: US-India संबंधों में नई मिसाल, 23 जून को उद्घाटन

Siberia में आसमान से गिरा Russia का Tu-22M3 बॉम्बर, Live Crash का खौफनाक वीडियो आया सामने