शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने में भाजपा और कांग्रेस ने नहीं छोड़ी कोई कसर: हमीरपुर में गरजे केजरीवाल

By अनुराग गुप्ता | Jun 11, 2022

हमीरपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को हमीरपुर में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 30 साल राज किया और भाजपा ने 20 साल राज किया। इन्होंने क्या किया? इन्होंने शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 

इसे भी पढ़ें: 'पूरे देश में कांग्रेस की विदाई की बज रही शहनाई', हिमाचल CM बोले- बाबुल की दुआएं लेती जा, जा तुझको सुखी संसार मिले 

सत्ता के लिए नहीं आए हम

इसी बीच मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि हम सत्ता के लिए नहीं आए हैं। येन केन प्रकारेण सत्ता ले लो, जाति, धर्म के नाम पर, पैसे बांटकर, दारू पिलाकर...हम ऐसा काम नहीं करते हैं। हमारे दिल के भीतर देश धकड़ता है। हम देश के लिए काम करते हैं। हमने 5 सालों में स्कूल ठीक कर दिए। क्या भाजपा और कांग्रेस ऐसा नहीं कर सकती थी ? अब यह लोग फिर से एक मौका मागेंगे। हम सिर्फ एक ही मौका मागेंगे, दोबारा मत देना।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्तूबर को घटस्थापना, मां दुर्गा पूजा के लिए नोट करें जरूरी Samagri List

Vatican से 7 अक्टूबर 1950 को Mother Teresa को मिली थी Missionaries of Charity की मंजूरी

RBI Monetary Policy | आम जनता को बड़ा झटका! RBI ने 4 साल बाद बढ़ाया रेपो रेट, अब 5.5% हुई दर, अब महंगे होंगे होम, कार और पर्सनल लोन

PM Narendra Modi के जनप्रतिनिधि के 25 वर्ष पूरे, CM योगी ने दी बधाई