गांधीनगर नगर निकाय चुनाव में बराबरी पर रहे भाजपा, कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2016

गांधीनगर। गांधीनगर नगर निगम के चुनाव में आज कुल 32 सीटों के लिए हुई मतगणना में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने 16-16 सीटों पर जीत दर्ज की और वे बराबरी पर रहे। अब लॉटरी प्रणाली से तय होगा कि जीएमसी पर किसका शासन होगा। गांधीनगर के क्लेक्टर रवि शंकर ने बताया, ‘‘दोनों दलों ने 16-16 सीटों पर जीत हासिल की है और इसके कारण चुनाव परिणाम बराबरी पर रहा। 28 सीटों पर मतगणना के बाद कांग्रेस 15 सीटों पर आगे थी जबकि भाजपा 13 सीटों पर। आठवें और आखिरी वार्ड के अंतिम चरण की मतगणना में भाजपा तीन सीटों पर जीत गयी जबकि कांग्रेस एक सीट पर विजय रही। इससे परिणाम बराबरी पर रहा।’’

 

उन्होंने बताया, ‘‘बराबरी रहने पर, मेयर और अन्य पदाधिकारी एक बक्से से चिट निकाल कर लॉटरी प्रणाली से चुनाव करेंगे।’’ सुबह में मतगणना शुरू होने पर दोनों पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला था। वार्ड नंबर आठ के परिणाम घोषित किये जाने के बाद ही तस्वीर साफ हो सकी। परिणाम की बराबरी भाजपा और आंनदीबेन पटेल के लिए राहत का सबब बनी जो राज्य में पटेल आरक्षण आंदोलन, पानी की कमी और भ्रष्टाचार के आरोपों जैसी कई दिक्कतों का सामना कर रही हैं। बहरहाल, पिछले साल के ग्रामीण निकाय चुनावों में जबरदस्त सीट हासिल करने से उत्साहित कांग्रेस दावा कर रही है कि 2017 के राज्य विधानसभा चुनावों से पहले शहरी मतदाता भी उसकी तरफ मुड़ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

यूक्रेन का तीखा जवाब: पुतिन पर हमले का रूस का दावा झूठा, कोई सबूत नहीं!

खरमास में करें ये 5 खास उपाय, बदल जाएगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और बाधाएं

Kerala पर DK Shivakumar के बयान से भड़की BJP, पूछा- क्या प्रियंका गांधी सहमत हैं?

Battle of Begums का चैप्टर क्लोज! एक हुईं दुनिया से रुखसत, एक सत्ता से दूर, 34 साल की लड़ाई में तिल-तिल तबाह होता रहा बांग्लादेश