विपक्ष दलों पर भाजपा का पलटवार, स्मृति ईरानी बोलीं- यह स्वार्थ का गठबंधन है, जिसके निशाने पर भारत का भविष्य है

By अंकित सिंह | Jun 23, 2023

पटना में आज विपक्षी दलों की बैठक हुई है। इस बैठक को लेकर भाजपा जबरदस्त तरीके से हमलावर है। भाजपा की ओर से विपक्षी दलों की बैठक को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक प्रेस वार्ता किया। इसमें स्मृति ईरानी ने साफ तौर पर कहा कि यह स्वार्थ का गठबंधन है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि स्वार्थ का ये गठबंधन, जिसके निशाने पर है हिंदुस्तान है। अपना हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि ये राजनीतिक दल जब भी एक साथ आए, भ्रष्टाचार लाए, परिवारवाद लाए और राष्ट्र की आर्थिक प्रगति को संकुचित करने का आरोप अपने संग लेकर आए।

DMK-कांग्रेस पर निशाना

भाजपा नेता ने कहा कि ये कल्पना तो कभी तमिलनाडु की जनता ने भी नहीं की होगी कि जिस DMK पार्टी पर 1990 के दशक में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने स्व. राजीव गांधी की हत्या में सहयोग देने का आरोप लगाया, एक दिन उसी DMK के साथ गांधी खानदान के रिश्ते और मधुर होंगे। वहीं उन्होंने यहा भी कहा कि जो शरद पवार सोनिया गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाया था, आज वह उन्हीं के साथ खड़े हैं। 

इसे भी पढ़ें: विपक्षी दलों की बैठक के बाद बोले नीतीश, मिलकर चुनाव चलने की बनी सहमति, राहुल ने कहा- हिंदुस्तान की नींव पर आक्रमण हो रहा

विपक्षी दलों की बैठक टाय टाय फिश 

सुशील कुमार मोदी ने हमला करते हुए कहा कि विपक्षी दलों की बैठक टाय टाय फिश हो गई क्योंकि इस बैठक में सिर्फ अगली बैठक कब होगी ये तय हुआ है। बैठक से देश की जनता क्या नहीं जानना चाहेगी कि नीतीश कुमार,अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी में से कौन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला करने वाले हैं। इन लोगों ने तो बाहर भी बोला था कि वो एक साथ लड़ेंगे।

प्रमुख खबरें

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में Sourav Gurjar गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द