विपक्षी दलों के संयुक्त बयान पर भाजपा का पलटवार, गौरव भाटिया बोले- राजस्थान में क्यों नहीं हुई कार्रवाई

By अंकित सिंह | Apr 16, 2022

विपक्ष के 13 नेताओं ने अपने संयुक्त बयान में देश में हुई हालिया सांप्रदायिक हिंसा और घृणापूर्ण भाषण संबंधी घटनाओं को लेकर गंभीर चिंता जतायी और लोगों से शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की। इसके साथ ही विपक्षी नेताओं ने इन मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर भी सवाल उठाया है। विपक्षी दलों के संयुक्त बयान पर अब भाजपा ने भी पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि आज कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों ने एक संयुक्त अपील की है लेकिन, यह अपील कांग्रेस और विपक्ष के इरादों की तरह ही फर्जी है। आज लोग उनसे पूछ रहे हैं कि करौली हिंसा के मुख्य आरोपी को 14 दिन बाद भी गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? गौरव भाटिया ने आगे कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सत्ता में है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जबकि एमपी में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. बहुत दुख की बात है कि आप विपक्ष में होते हुए भी आग लगाने का काम करते हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष अपनी हार न देखकर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। वह सालों से सत्ता में रहे और रिकॉर्ड दंगे इनकी सरकारों में हुए हैं। राजस्थान में पिछले एक साल में 60 दंगों की घटनाएं हुईं हैं लेकिन सोनिया गांधी जी 60 सेकेंड भी उस पर नहीं बोली। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली: हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान पथराव, कई गाड़ियों में तोड़फोड़, पुलिसवाले भी घायल

एकजुट होकर सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का अपना संयुक्तसंकल्प जताते हुए विपक्षी नेताओं ने कहा, हम उस जहरीली विचारधारा से मुकाबले करने संबंधी अपने संकल्प को दोहराते हैं जोकि हमारे समाज में फूट डालने की कोशिश कर रही है। बयान में कहा गया, हम सभी वर्गों के लोगों से अपील करते हैं कि शांति बनाए रखें और ऐसे लोगों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दें जोकि सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को और गहरा करना चाहते हैं। गौरतलब है कि 10 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर देश के कुछ हिस्सों से सांप्रदायिक हिंसा की खबरें सामने आयी थीं।

प्रमुख खबरें

AAP लड़ेगी Himachal Pradesh विधानसभा चुनाव, Arvind Kejriwal नवंबर में करेंगे दौरा

Kochi Mini Cooper हादसे में जांच निष्पक्ष रहेगी, Ramesh Chennithala ने दी सख्त कार्रवाई की गारंटी

Raipur में Zimbabwe सीरीज से पहले Smriti Mandhana ने बतौर फुल टाइम कप्तान शुरू की तैयारी

Dussehra पर शमी के पत्ते सोना मानकर क्यों बांटे जाते हैं, रामायण काल से जुड़ा है रहस्य