अदनान को पद्मश्री की आलोचना पर BJP का पलटवार, कहा- वह अत्यधिक हकदार हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा ने गायक अदनान सामी को पद्मश्री से सम्मानित करने के मोदी सरकार के फैसले की आलोचना पर सोमवार को विपक्षी दलों पर पलटवार करते हुए कहा कि क्या वे सिर्फ उन मुसलमानों को पसंद करते हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत और इसकी संस्थाओं के खिलाफ हैं। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने सामी को सम्मानित करने पर सरकार की विपक्ष द्वारा की जा रही आलोचना का यहां संवाददाता सम्मेलन में जिक्र करते हुए यह बात कही।

दरअसल, सामी के पिता पाकिस्तानी वायुसेना में सेवारत थे। विपक्ष की आलोचना पर पलटवार करते हुए पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पिता के इतालवी तानाशाह मुसोलिनी और जर्मनी के हिटलर से कथित जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें (सोनिया को) भारतीय नागरिकता क्यों दी गई। भाजपा के इस आरोप पर कांग्रेस की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

इसे भी पढ़ें: अदनान सामी को पद्मश्री देने पर भड़की कांग्रेस, कहा- सरकार की चमचागिरी का जादू

पात्रा ने जोर देते हुए कहा कि सामी ‘अत्यधिक हकदार’ हैं और उनकी योग्यता को लेकर पद्म सम्मान दिया गया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधने के लिए जम्मू निवासी के रूप में सामी की मां नौरीन खान की पृष्ठभूमि का भी जिक्र किया। पात्रा ने कहा कि क्या यह पार्टी (कांग्रेस) इस क्षेत्र की मुस्लिम महिलाओं का सम्मान नहीं करती है। 

प्रमुख खबरें

Kolkata में अचानक भरभराकर गिरी इमारत, सड़क पर मलबे का ढेर; राहत-बचाव अभियान जारी

Janmashtami Festival पर पाएं परफेक्ट लुक, ट्राई करें यह Smokey Brown Eye Makeup

Dehradun में बुजुर्ग महिला की हत्या का पर्दाफाश, Police ने दुकान के हेल्पर को किया अरेस्ट

Budgam में आतंकियों पर सुरक्षाबलों का बड़ा प्रहार, मुठभेड़ में एक ढेर; रियासी में हथियारों का जखीरा मिला