West Bengal में BJP 180 पार, फिर भी Mamata Banerjee का दावा- 'रुझान पलटेगा, TMC ही जीतेगी'

By अभिनय आकाश | May 04, 2026

ममता बनर्जी ने बंगाल विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस के भाजपा से पिछड़ने पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा मतगणना केंद्रों को मत छोड़ो, आंकड़े फर्जी हैं। सोमवार दोपहर को जारी एक वीडियो संदेश में, टीएमसी सुप्रीमो ने मतदाताओं से मतगणना केंद्रों को न छोड़ने का आग्रह किया और विश्वास जताया कि बाद के चरणों की मतगणना में रुझान पलट जाएगा और टीएमसी को भाजपा के खिलाफ बढ़त मिलेगी। भाजपा ममता बनर्जी की पार्टी के खिलाफ भारी बढ़त हासिल करने में कामयाब रही है और 181 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि टीएमसी 90 सीटों पर पीछे है। 

इसे भी पढ़ें: सब बंगाल में लगे रहे, इधर पेरियार-आंबेडकर के चेला ने कैसे खेला कर दिया, थलापति के तमिलनाडु 'विजय' की इनसाइड स्टोरी

ममता ने एसआईआर का मुद्दा भी उठाया और कहा कि भाजपा और केंद्र ने एसआईआर के नाम पर वोट लूटे हैं। उन्होंने आगे कहा कि टीएमसी को "हर तरफ से प्रताड़ित किया जा रहा है। भाबनीपुर में चुनावी नतीजों में दिलचस्प मोड़ आया। पहले चरण में ममता आगे थीं, दूसरे में पिछड़ गईं और तीसरे में उन्होंने फिर से बढ़त बना ली। भाबनीपुर में पिछड़ रहे सुवेंदु नंदीग्राम में आगे चल रहे थे। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, मतगणना जारी रहने के साथ ही भाजपा सोमवार को बहुमत का आंकड़ा पार कर गई और 181 विधानसभा सीटों पर टीएमसी के 90 सीटों के मुकाबले आगे चल रही है। बंगाल में भाजपा के बहुमत का आंकड़ा पार करने के साथ ही भगवा पार्टी उस राज्य में ऐतिहासिक सेंध लगाएगी जहां उसने कभी शासन नहीं किया। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह