यूपी में भाजपा 270 के पार, लेकिन सिराथू सीट से पीछे चल रहे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

By अंकित सिंह | Mar 10, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने जबरदस्त तरीके से उत्तर प्रदेश में बढ़त बना ली है। पार्टी 270 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करती हुई दिखाई दे रही है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से बड़े अंतर से चुनाव जीतते नजर आ रहे हैं। इन खुशियों के बीच भाजपा के लिए एक बुरी खबर भी है। अब तक के रुझानों के मुताबिक पार्टी के दिग्गज नेता और सिराथू सीट से उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं। केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने अनुप्रिया पटेल की बहन पल्लवी पटेल को चुनावी मैदान में उतारा था। 

इसे भी पढ़ें: UP Election: नतीजों के बीच सामने आई अखिलेश की फोटो, सपा प्रवक्ता बोले-परिणाम परिणाम है, तकदीर नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर सीट से और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल सीट से आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार सपा के नेता मोहम्मद आजम खान रामपुर विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। शुरुआती दौर की मतगणना में आजम खान को 5,090 वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा के आकाश सक्सेना को 1,006 मत मिले हैं। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश की 403 में से 301 सीटों पर शुरुआती रुझान प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 182 पर भाजपा, 88 पर सपा, छह पर सपा का सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल बढ़त बनाए हुए है। 

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026: स्पेन ने की इटली के World Record की बराबरी, कोच की चाहत- Final में Argentina से हो भिड़ंत

Nobel Prize विनर Demis Hassabis का बड़ा दावा: इंसानी दिमाग से तेज होगा AGI, निगरानी के लिए बने Global Body

China Economy संकट: 3 साल के निचले स्तर पर पहुंची GDP Growth, कमजोर Domestic Demand ने बढ़ाई बीजिंग की टेंशन

Kudankulam Data Leak: परमाणु परियोजना में बड़ी सेंधमारी का दावा, जांच में जुटी भारत की Cyber Security एजेंसियां