4 राज्यों के लिए भाजपा ने घोषित किए पर्यवेक्षक, अमित शाह जाएंगे यूपी तो राजनाथ संभालेंगे उत्तराखंड की जिम्मेदारी

By अंकित सिंह | Mar 14, 2022

हाल में ही उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आए हैं। इन 5 राज्यों में से 4 राज्यों में भाजपा ने एक बार फिर से सत्ता में वापसी की है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में एक बार फिर से सरकार बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। भाजपा ने इसके लिए पर्यवेक्षकों की घोषणा भी कर दी है। उत्तर प्रदेश में पर्यवेक्षक के तौर पर खुद गृह मंत्री अमित शाह जाएंगे। जबकि उनके साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास होंगे। आपको बता दें कि चुनावी जीत के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद दिल्ली पहुंचे थे जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह और नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। बात अगर उत्तराखंड के करें तो वहां भाजपा के लिए सबसे ज्यादा चुनौती है। उत्तराखंड में भाजपा ने तो चुनाव जबरदस्त तरीके से जीता है। लेकिन खुद पुष्कर सिंह धामी हर चुनाव हार गए हैं। आपको बता दें कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही भाजपा उत्तराखंड में चुनाव लड़ रही थी। उत्तराखंड में भाजपा को 70 में से 47 सीटें हासिल हुई है। भाजपा की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उत्तराखंड का पर्यवेक्षक बनाया गया है। राजनाथ सिंह के साथ उत्तराखंड में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी भी सह- पर्यवेक्षक के तौर पर रहेंगे। मणिपुर में भी भाजपा इस बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाती दिखाई दे रही है। मणिपुर में भाजपा ने 60 में से 31 सीटों पर जीत हासिल की है।

 

प्रमुख खबरें

Animesh Kujur की तूफानी दौड़, National Record तोड़कर Commonwealth Games 2026 में बनाई जगह

Human Trafficking पर Supreme Court का ऑपरेशन क्लीन, राज्यों को 4 हफ्ते में AHTU बनाने का आदेश

IPL 2026: अर्श से फर्श पर Punjab Kings, लगातार 6 हार के बाद Lucknow के खिलाफ Playoff की आखिरी उम्मीद

Barcelona के कोच Hansi Flick का बड़ा बयान, Pep Guardiola हैं दुनिया के बेस्ट कोच