MPSC अध्यक्ष विवेक भीमनवार का पेपर लीक से संबंध नहीं, BJP ने किया बचाव

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 12, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के अध्यक्ष विवेक भीमनवार का बचाव करते हुए कहा कि प्रश्नपत्र लीक विवाद से उनका किसी भी तरह का संबंध नहीं है। हालांकि, पार्टी ने उनके ‘‘नैतिक आधार’’ पर छुट्टी पर जाने के फैसले का स्वागत किया। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने आरोप लगाया कि एमपीएससी अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन राजनीतिक उद्देश्यों से प्रेरित था, जबकि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पहले ही दिन से उनकी सभी मांगें स्वीकार कर ली थीं।

इसके बाद एमपीएससी के अध्यक्ष भीमनवार ने घोषणा की कि वह जांच पूरी होने तक छुट्टी पर रहेंगे। पत्रकारों से बातचीत में नवनाथ बन ने कहा, ‘‘इस पूरे मामले का भीमनवार से कोई लेना-देना नहीं है। उनके अध्यक्ष रहते हुए कोई प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ था।

इसके बावजूद उन्होंने नैतिक आधार पर छुट्टी पर जाने का फैसला किया। मैं उनके निर्णय का तहे दिल से स्वागत करता हूं और उन्हें धन्यवाद देता हूं।’’ उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने शुरुआत से ही विद्यार्थियों का समर्थन किया और उनकी सभी मांगें स्वीकार कर ली थीं। इसके बावजूद पुणे में आंदोलन जारी रहा और दुर्भाग्यवश उसने राजनीतिक रूप ले लिया।

बन ने कहा कि फडणवीस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार विद्यार्थियों के साथ खड़ी रहेगी और उनके हित में काम करती रहेगी।

प्रमुख खबरें

ताप बिजलीघरों में Coal Stock घटने की गति थमी, 1.8 करोड़ टन से ऊपर बना भंडार

iPhone Duo ऑन करते ही स्क्रीन पर दिखेगा यूजर का नाम, Apple ला रहा कस्टमाइज्ड बूट फीचर

SIR Process में लाखों Fake Votes का दावा, Akhilesh Yadav बोले- BJP की पोल खोलने के लिए लिस्ट तैयार

Jantar Mantar बंद होने के खिलाफ याचिका, 13 अक्टूबर को सुनवाई करने को तैयार दिल्ली HC