बीजेपी के प्रतिनिधि मंडल ने निर्वाचन आयोग में दर्ज करवाई पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की शिकायत

By सुयश भट्ट | Oct 18, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले राजनीति गरमा चुकी है। बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी कड़ी में फिर बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग पहुंचकर कांग्रेस की शिकायत की है।

आपको बता दें कि बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल निर्वाचन आयोग पहुंचकर कमलनाथ की शिकायत की है। बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर लोकायुक्त के अवमानना का आरोप लगाया है। बीजेपी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पृथ्वीपुर विधानसभा में चुनावी सभा के दौरान दूसरा लोकायुक्त बनाने की बात कही थी।

इसे भी पढ़ें:सरकार के आदेश की जलाई होली, कर्मचारी मंच के बैनर तले हुआ प्रदर्शन 

दरअसल चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक मंत्री भूपेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी, लोकेंद्र पारासर भी निर्वाचन आयोग में मौजूद रहे। उन्होंने कांग्रेसि के जोबट प्रत्याशी महेश पटेल की भी शिकायत की है। प्रतिनिधि मंडल ने महेश पटेल पर बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या की साजिश का आरोप लगाया है।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट