भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधमंडल ने मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर पश्चिम बंगाल में उत्तरी दिनाजपुर जिले के हेमताबाद के विधायक देबेंद्र नाथ रे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सीबीआई जांच की मांग की। भाजपा महासचिव व पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में राष्ट्रपति से मिलने गए प्रतिनिधमंडल ने इसके साथ ही यह कहते हुए पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग की कि राज्य की ममता बनर्जी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा नेता की मौत पर बोले राज्यपाल धनखड़, सच्चाई को उजागर करने के लिए निष्पक्ष जांच की जरूरत 

विजयवर्गीय के अलावा इस प्रतिनिधमंडल में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, राज्यसभा सदस्य स्वपन दासगुप्ता, लोकसभा सदस्य राजू बिष्ट और भाजपा के संगठन मंत्री अरविंद मेनन शामिल थे। गौरतलब है कि भाजपा विधायक देबेंद्र नाथ रे का शव सोमवार को उत्तरी दिनाजपुर जिले के हेमताबाद इलाके के बिंदल गांव में उनके घर के निकट एक दुकान के बाहर बरामदे की छत से लटकता मिला था।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट