DK Suresh के बयान को लेकर भाजपा ने मांफी की मांग की, मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- यह बर्दाश्त नहीं

By अंकित सिंह | Feb 02, 2024

खुद को 'गर्वित भारतीय' बताते हुए, कांग्रेस सांसद डीके सुरेश ने अपनी "दक्षिण भारत के लिए अलग देश" वाली टिप्पणी के लिए स्पष्टीकरण जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि उनके बयान के पीछे का इरादा भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र सरकार के "धन वितरण में अन्याय" को ध्यान में लाना था। हालांकि, पूरे मामले की गूंज आज संसद में भी सुनाई दी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस सांसद डीके सुरेश की 'दक्षिण भारत के लिए अलग देश' वाली टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना की और कहा कि वह इस मामले पर सोनिया गांधी से माफी की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि मेरा आग्रह है कि इस मामले को एथिक्स कमेटी के पास भेजा जाए।' कांग्रेस को कार्रवाई करनी चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं करेंगे तो देश मान लेगा कि आप भी देश के 'टुकड़े-टुकड़े' में शामिल हैं।'

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी सांसद डीके सुरेश की 'दक्षिण भारत के लिए अलग देश' वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि ऐसी टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वे किसी भी पार्टी से हों। उन्होंने कहा कि अगर कोई देश को तोड़ने की बात करेगा तो हम उसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। चाहे व्यक्ति किसी भी पार्टी का हो, चाहे मेरी पार्टी हो या किसी और की, मैं मल्लिकार्जुन खड़गे खुद कहूंगा कि कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक हम एक हैं और एक रहेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Places of Worship Act पर संसद में हुई थी तीखी बहस, ज्ञानवापी की राह में कांग्रेस का लाया ये कानून कैसे बना सबसे बड़ा रोड़ा?

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि मंत्री ने जो किया वह दो आधारों पर असंसदीय था। सबसे पहले उन्होंने एक ऐसा मुद्दा उठाया जिसका सदन से कोई लेना-देना नहीं है. यह कोई बयान नहीं था जो सदन में दिया गया हो। दूसरे, उन्होंने ऐसा उन मीडिया रिपोर्टों के आधार पर किया जिनकी पुष्टि नहीं की गई है। इनमें से कोई भी सदन में स्वीकार्य नहीं है... मंत्री को इस तरह से सदन के समय का दुरुपयोग करने की अनुमति क्यों दी गई?

प्रमुख खबरें

Air India Express की Flight में Engine Oil स्तर गिरा, Kochi Airport पर कराई गई Emergency Landing

Hyundai Motor India का बड़ा प्लान, 2030 तक कार्यकारी स्तर पर 20% Women Workforce का लक्ष्य

Jay Shah के ग्लोबल विजन के तहत India vs Japan T20 Match क्रिकेट विस्तार की बड़ी पहल: Devajit Saikia

India-Pakistan के बीच फिर से महासंग्राम ! UN Resolution के बाद Kashmir पर भारत के जवाब का विरोध करना पाकिस्तान को पड़ा भारी