देवी काली विवाद: भाजपा ने की महुआ मोइत्रा की गिरफ्तारी की मांग, शुभेंदु अधिकारी बोले- टीएमसी हिंदू विरोधी पार्टी

By अंकित सिंह | Jul 06, 2022

तृणमूल कांग्रेस के सांसद महुआ मोइत्रा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, देवी काली को लेकर एक टीवी कार्यक्रम में उनके द्वारा की गई टिप्पणी के बाद विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर महुआ मोइत्रा के खिलाफ कई जगह एफआईआर दर्ज भी की जा चुकी है। महुआ मोइत्रा को लेकर पश्चिम बंगाल भाजपा जबरदस्त तरीके से ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर हमलावर है। पश्चिम बंगाल भाजपा की ओर से महुआ मोइत्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कहा जा रहा है। महुआ मोइत्रा पर भोपाल में भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में आईपीसी की धारा 295 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। आज महुआ मोइत्रा के खिलाफ बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई जगह विरोध प्रदर्शन भी किया और उनके गिरफ्तारी की मांग की है। 

इसे भी पढ़ें: Kaali Poster Vivad : 'काली' को रोड पर सिगरेट पीता देखने में TMC की सांसद महुआ मोइत्रा को नहीं है कोई एतराज! पार्टी ने की बयान की निंदा

दूसरी ओर भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि सनातन हिंदू धर्म के नियमों के अनुसार, देवी काली की पूजा एक ऐसी देवी के रूप में कभी नहीं की जाती जो मदिरापान करती हों और मांस भक्षण करती हों। हिंदू सदियों से देवी काली को बुराई के खिलाफ शक्ति के प्रतीक के रूप में पूजते रहे हैं। उनकी (मोइत्रा की) टिप्पणियों से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। हम देवी काली पर की गई टिप्पणी के लिए उन्हें गिरफ्तार करने की मांग करते हैं। गौरतलब है कि मोइत्रा ने मंगलवार को कहा था कि उन्हें ‘‘एक व्यक्ति के रुप में काली देवी को मांस खाने वाली और शराब स्वीकार करने वाली देवी के रूप में कल्पना करने का पूरा अधिकार है’’ क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति को अपने तरीके से देवी-देवताओं की पूजा करने का अधिकार है। 

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी