भाजपा ने बंगाल के दक्षिण 24 परगना में विस्फोट की एनआईए जांच की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2021

कोलकाता|  भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बृहस्पतिवार को एक पत्र लिखकर दक्षिण 24 परगना जिले के एक घर में हुए विस्फोट की जांच एनआईए से कराने का आदेश देने का अनुरोध किया। इस विस्फोट में तीन लोगों की मौत हुई है।

इसे भी पढ़ें: बंगाल में कोविड-19 के 701 नए मामले, 11 मरीजों की मौत

उन्होंने कहा,‘‘हम घटना की एनआईए से जांच कराने की मांग करते हैं। राज्य पुलिस और राज्य की जांच एजेंसी विस्फोट के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के दायरे में नहीं लाएगी। मैंने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने और मामले की जांच एनआईए से कराने के आदेश देने का अनुरोध किया है।’’

नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने यहां संवाददाताओं से कहा उन्होंने बुधवार को हुए धमाके की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दी है जिसमें तीन लोगों की मौत हुई थी। अधिकारी ने कहा कि इसकी संभावना है कि जिहादियों ने विस्फोटक जमा कर के रखा होगा जिसमें विस्फोट हुआ। उन्होंने कहा, “हम इस घटना की एनआईए जांच की मांग करते हैं।

राज्य पुलिस और राज्य जांच एजेंसियां उन्हें कानून के दायरे में नहीं लाएंगी जो इस घटना के पीछे हैं क्योंकि तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेता उन तत्वों का बचाने का प्रयास कर रहे हैं।”

बुधवार को जिले के नोडाखाली इलाके में एक स्थानीय व्यक्ति के घर पर धमाका हुआ जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस को संदेह है कि उक्त व्यक्ति और अन्य लोग अवैध रूप से पटाखे बना रहे थे।

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद