भाजपा ने विश्वासमत से पहले शिवसेना के बागी विधायकों की सुरक्षा की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने बुधवार को राज्य सचिवालय के प्रधान सचिव राजेंद्र भागवत से मुलाकात की और शिवसेना के बागी विधायकों को सुरक्षा देने का आग्रह किया जो 30 जून को विधानसभा में विश्वासमत प्रस्ताव पर मतदान करने के लिए राज्य में आने वाले हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उद्धव ठाकरे नीत सरकार को बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे विश्वासमत का सामना करने का निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र की कुर्सी पर अब बैठेंगे देवेंद्र? फ्लोर टेस्ट में बीजेपी के साथ होगी शिंदे की सेना और 'ठाकरे'

उन्होंने कहा, “राज्य के कुछ विधायकों को स्पष्ट रूप से धमकी दी गई है। लोकतंत्र को बचाना है और इसलिए हमने अधिकारियों से आवश्यक कदम उठाने को कहा है।” इससे पहले आज पार्टी के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस के यहां स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की।

प्रमुख खबरें

Muthanga case में हिरासत में प्रताड़ित शिक्षक को 12.5 लाख रुपये मुआवजा देगी Kerala सरकार

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे