बिस्तर पर अतरंगता ज्यादा या कम क्यों होती है? यौन जीवन को कैसे प्रभावित करती हैं राशियां, जानिए यहाँ

Couple In Love
Prabhasakshi
एकता । Jun 29 2022 4:12PM

अलग-अलग राशियों में जन्मे लोगों के अलग-अलग व्यक्तित्व लक्षण होते हैं, जो उनकी सेक्स इच्छा बढ़ाने और कम करने के लिए जाने जाते हैं। कुछ राशियों के की तुलना में दूसरी राशि के लोगों के अधिक सेक्स करने की संभावना होती है, क्योंकि उन्हें इसकी अधिक चाहत होती हैं।

सेक्स की बात करें तो किसी को इससे पहले फोरप्ले अच्छा लगता है, किसी को इसकी ज्यादा चाहत होती है तो कोई थोड़े में ही संतुष्ट हो जाता है। सेक्स के मामले में हर किसी की अपनी पसंद और इच्छा होती है। लेकिन क्या अपने कभी सोचा है कि लोगों में सेक्स करने की इच्छा कम या ज्यादा क्यों होती है? लोगों की सेक्स इच्छा बढ़ाने और कम करने में राशियों का बहुत बड़ा हाथ होता है। अन्य चीजों की तरह राशियाँ भी लोगों की सेक्स ड्राइव को प्रभावित करती है। अलग-अलग राशियों में जन्में लोगों के अलग-अलग व्यक्तित्व लक्षण होते हैं, जो उनकी सेक्स इच्छा बढ़ाने और कम करने के लिए जाने जाते हैं। कुछ राशियों के की तुलना में दूसरी राशि के लोगों के अधिक सेक्स करने की संभावना होती है, क्योंकि उन्हें इसकी अधिक चाहत होती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम राशियों के अनुसार लोगों की सेक्स ड्राइव की तुलना करेंगे और बताएँगे किन लोगों को सेक्स की अधिक चाहता होती है और कौन इसके बिना रह सकता है।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: पार्टनर के लिए प्यार का करना चाहते हैं इजहार?

वृश्चिक- इस राशि के जातकों की सेक्स ड्राइव बाकि राशियों के लोगों की तुलना में सबसे ज्यादा होती है। इस राशि के जातक चुनिंदा लोगों के साथ ही बिस्तर पर रोमांस करना पसंद करते हैं। कहा जाता है कि जब भी यह लोग अपने पार्टनर के साथ सेक्स में शामिल होते हैं तो इनकी एनर्जी हमेशा हाई रहती है, इसलिए यह इस लिस्ट में हमेशा नंबर एक पर ही विराजमान रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: पार्टनर को धोखा देने वाले लोग ऐसे छुपाते हैं अपनी बेवफाई के सबूत

मेष- इस राशि के जातक बिस्तर पर हमेशा अपना 100 प्रतिशत देते हैं और इनके साथ शाम बिताने वाला व्यक्ति इस पल को चाहकर भी नहीं भुला पाता। कहते हैं कि यह जातक सेक्स के प्रति इतने इच्छुक और उग्र होते हैं कि इन्हें इससे पहले फोरप्ले की आवश्यकता नहीं होती है।

इसे भी पढ़ें: हनीमून पर मिया खलीफा को पहचानना इस व्यक्ति को पड़ गया भारी, पत्नी को खरीदकर देना पड़ा महंगा बैग

कर्क- इस राशि के जातक खुद से ज्यादा अपने पार्टनर की सेक्स इच्छाओं का ध्यान रखते हैं और उनकी हर सेक्स फैंटसी को पूरा करने की कोशिश करते हैं। कहा जाता है कि यह लोग सेक्स के प्रति काफी इमोशनल होते हैं और अपने पार्टनर को हर सेशन के दौरान ओर्गास्म तक पहुंचा देते हैं।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: ब्रेकअप के बाद एक्स के साथ ऑफिस में काम करना हो गया है मुश्किल तो इन टिप्स से मिलेगी मदद

वृषभ- इस राशि के जातकों को सेक्स करने की इच्छा अन्य राशियों के मुकाबले अधिक होती है। इन लोगों के लिए साँस लेने और खाने से ज्यादा सेक्स करना जरुरी होता है, इसलिए इन्हें बिस्तर पर चालू होने में समय नहीं लगता। कहते हैं कि यह लोग बिस्तर पर अपने पार्टनर को उनकी उम्मीदों से ज्यादा आनंद देते हैं।

इसे भी पढ़ें: महिला का दावा, लड़की ने लड़का बनकर की उससे शादी, संभोग के दौरान इस्तेमाल करती थी भेदक उपकरण

मीन- इस राशि के जातकों को बिस्तर पर अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक रातें बिताना पसंद होता है। इसके साथ ही इन्हें हर सेक्स सेशन में कुछ नया ट्राई करने की आदत होती है। कहते हैं कि यह लोग अपने पार्टनर को आनंद देने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: हर समय बस संबंध बनाने के बारे में सोचता और बाते करता है आपका पार्टनर? कहीं वो एडिक्ट तो नहीं?

कन्या- इस राशि के जातकों को बिस्तर पर चालू होने से पहले फोरप्ले करना पसंद होता है। यह लोग खुद को उत्तेजित करने के लिए अपने पार्टनर के साथ गंदी बातें करते हैं ताकि यह सेक्स सेशन का जमकर आनंद उठा सकें। कहा जाता है कि यह लोग अपनी सेक्स इच्छाओं को छुपाते नहीं हैं, इसलिए इन्हें 'बेडरूम का राजा' के नाम से भी जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: बिस्तर पर जाने से पहले महिलाओं का मूड बनाना है जरुरी, इन टिप्स से मिलेगी मदद

सिंह- इस राशि के जातकों को सेक्स की अधिक भूख होती है और यह उन लोगों की ओर आकर्षित होते हैं जो इन्हें बिस्तर पर अच्छा महसूस करवा सकें। यह लोग अपने पार्टनर से अच्छे और रफ़ सेक्स की उम्मीद करते हैं। कहते हैं कि अगर इन लोगों का पार्टनर भी रफ़ सेक्स में बराबर की भूमिका निभाए तो यह उन्हें शारीरिक रूप से शानदार महसूस कराते हैं।

इसे भी पढ़ें: बेडरूम में संबंध बनाना हो गया है बोरिंग? इन जगहों पर करें ट्राई, मिलेगा इंटिमेसी का भरपूर आनंद

धनु- इस राशि के जातक सेक्स के शौक़ीन होते हैं और इन्हें बिस्तर पर खुद की अच्छी परफॉरमेंस दिखाने में मजे आते हैं। यह लोग सेक्स को एक खेल की तरह खेलते हैं और बिस्तर पर अपनी सारी एनर्जी लगा देते हैं। कहा जाता है कि अगर आप किस धनु राशि के जातक के साथ सेक्स करने वाले हैं तो खुद को तैयार रखने में ही भलाई है।

इसे भी पढ़ें: स्टडीज में हुआ खुलासा, पुरुषों की तुलना में महिलाएं धोखा देने में होती हैं माहिर, इन वजहों से करती है बेवफाई

मिथुन- इस राशि के जातक बिस्तर पर हमेशा ही गंदा सेक्स और कामुक बातें करना पसंद करते हैं। इन लोगों को हमेशा कुछ नया ट्राई करना पसंद होता है, ताकि यह सेक्स सेशन का अधिक आनंद उठा सकें। कहा जाता है कि इस राशि के जातकों के साथ बिस्तर पर रोमांस करते समय अपना दिमाग खुला रखने में ही भलाई है।

इसे भी पढ़ें: Breast Surgery को लेकर प्लेन में मॉडल की बेइज्जती, फ्लाइट अटेंडेंट ने जो किया आप सोच भी नहीं सकते

मकर- इस राशि के जातक अपनी सेक्स लाइफ के बारे में ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते, लेकिन यह बिस्तर पर काफी अच्छे होते हैं। कहते हैं कि इन लोगों को बिस्तर पर मेहनत करने में मजे आते हैं और अधिक आनंदित सेक्स के लिए हमेशा कुछ नया ट्राई करते हैं।

इसे भी पढ़ें: प्यार की अनोखी कहानी! बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए लड़की बांग्लादेश से तैरकर पहुंची भारत, अवैध तरीके से पार किया बॉर्डर

तुला- इस राशि के जातकों को बिस्तर पर अपने पार्टनर को खुश करने में अधिक आनंद आता है। यह लोग पार्टनर को संतुष्ट करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। कहा जाता है कि यह लोग अपने पार्टनर को संभोग सुख देने के लिए हमेशा उत्तेजित रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: रात में बिस्तर पर पार्टनर के साथ करें ये काम, इंटिमेसी का मज़ा हो जाएगा दोगुना

कुंभ- इस राशि के जातकों के लिए सेक्स ज्यादा मायने नहीं रखता है। यह लोग सेक्स को प्राथमिकता नहीं देते हैं और जरूरत पड़ने पर अपनी कामेच्छा को दबा भी लेते हैं। लेकिन अगर एक बार यह पार्टनर के साथ बिस्तर पर चालू हो जाए तो बिना संतुष्ट हुए ख़त्म नहीं होते। कहा जाता है कि इन लोगों के साथ सेक्स सेशन में शामिल होने से पहले उम्मीदें कम ही रखनी चाहिए, क्योंकि सब इनके मूड पर निर्भर करता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़