भाजपा गोवा में अगली सरकार बनाने के लिये कांग्रेस के दलबदल पर निर्भर: अरविंद केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2022

पणजी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दावा किया कि गोवा विधानसभा चुनाव के बाद सत्तारूढ़ भाजपा की रणनीति कांग्रेस विधायकों को अपने पाले में लाकर सरकार बनाने की होगी। आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल 14 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले चुनाव प्रचार के लिये चार दिवसीय दिवसीय यात्रा पर गोवा पहुंचे। हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए, उन्होंने कहा, यह विधानसभा चुनाव गोवा के लिए महत्वपूर्ण है। गोवावासियों को यह तय करना है कि उनके लिए सबसे अच्छा क्या है।

इसे भी पढ़ें: एसकेएम ने बजट को बताया किसान विरोधी , एमएसपीके लिए किसानों से बड़े संघर्ष का आह्वान

उन्होंने दावा किया, भाजपा ने एक नयी रणनीति बनाई है।कांग्रेस उम्मीदवार अपनी सीट जीत गए, तो वे भाजपा में शामिल हो जाएंगे। साल 2017 के चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन वह सरकार नहीं बना सकी। इसके अधिकांश विधायकों ने अगले पांच वर्षों में पार्टी छोड़ दी।

प्रमुख खबरें

IMD का बड़ा अनुमान: August में सामान्य से कम रहेगी बारिश, Al-Nino का प्रभाव

Russia-Ukraine War में China की चुपचाप मदद, US Weapon Stock खत्म होने से बढ़ी Xi Jinping की ताकत

Khargone में तेज बहाव में बाइक सवार दो युवक बहे, SDRF चला रही सर्च अभियान

Xinjiang Victims Database का बड़ा खुलासा, China के Detention Campaign से 1.4 लाख Uyghur Kids हुए अलग