कांग्रेस जो काम 55 साल में न कर सकी भाजपा ने उसे केवल पांच साल में करके दिखाया: गडकरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2020

भोपाल। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस जो काम 55 साल में नहीं कर सकी, उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने केवल पांच साल में कर दिया। भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश जन संवाद डिजिटल रैली को नागपुर से संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि कांग्रेस जो 55 साल में न कर सकी, वह मोदी जी के नेतृत्व में हमने केवल पांच साल में करके दिखाया। उन्होंने कहा कि पहली बार माओवादी नक्सलवाद हो या आतंकवादी हों, इनका खात्मा करने का काम हिम्मत के साथ किसी सरकार ने किया, तो मोदीजी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने यह करके दिखाया। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने त्वरित सहायता के लिए 1.7 लाख करोड़ रुपये जरूरतमंदों के लिए दिए, विपक्ष ने क्या किया: अमित शाह 

गडकरी ने बताया कि भाजपा अपनी विचारधारा पर रही और जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया। उन्होंने अनुच्छेद 370 खत्म करने को लेकर मोदी को ‘लौह पुरुष’ बताया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, हमने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मार्ग में आ रही बाधाओं को दूर किया, जिससे राम मंदिर निर्माण का काम शुरू हुआ।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान