भाजपा ने कोल्हापुर के मतदाताओं को सीधे ईडी के नाम पर धमकाया: नाना पटोले

By प्रेस विज्ञप्ति | Apr 04, 2022

मुंबई। यह बार-बार देखा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। वही प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) इस तरह काम कर रही है, जैसे वह भाजपा की शाखा बन कर रह गई है। भाजपा व ईडी पर यह जोरदार हमला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने साधा है। उन्होंने कहा कि आलम यह है कि अब भाजपा के नेता ईडी के नाम पर कोल्हापुर में मतदाताओं को धमका रहे हैं। पटोले ने कहा कि कोल्हापुर में अपनी हार को देखते हुए भाजपा के नेता हताशा में इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: नाना पटोले ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र, कहा- न्यूनतम साझा कार्यक्रम को अब करें लागू 

पटोले ने पूछा है कि क्या अब ईडी पांच सौ और हजार रुपए के ट्रांसफर को लेकर जांच करने वाली है और क्या यह जांच बीजेपी के इशारे पर होगी? नाना पटोले ने कहा कि पिछले सात सालों में गैर बीजेपी राज्यों में ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई का दुरुपयोग लगातार बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में बीजेपी को सत्ता नहीं मिलने से उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है और इसी हताशा में वह लोगों को केंद्रीय जांच एजेंसी का भय दिखा कर उनके बीच डर का माहौल पैदा कर रही है। चंद्रकांत पाटिल भी ऐसे बयान दे रहे हैं, जैसे उनका भी मानसिक संतुलन बिगड़ गया है । पटोले ने कहा कि कोल्हापुर की स्वाभिमानी जनता इस उपचुनाव में चंद्रकांत पाटिल और भाजपा को ऐसा सबक सिखाएगी कि वे कहीं भी टिक नहीं पाएंगे।

प्रमुख खबरें

सत्ता के पिरामिड से साझेदारी के मंच तक: BRICS के मंच से PM ने किया ग्लोबल साउथ का समर्थन

ईरान, सऊदी अरब और UAE के मतभेदों के बीच भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, BRICS में साझा बयान पर बनी आम सहमति

Mathura में Radhashtami पर्व पर Barsana मेला क्षेत्र 7 जोन और 20 सेक्टरों में बंटा

Low Budget Hit Indian Movies | कांतारा से हनुमान अंश तक इन 5 कम बजट पौराणिक फिल्मों ने Box Office पर की रिकॉर्ड कमाई