कांग्रेस के चुनाव से गायब हो जाने के चलते भाजपा की हार हुई: जावड़ेकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2020

पुणे। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस का ‘अचानक गायब हो जाना’ ही दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के लिए जिम्मेदार हैक्योंकि इससे उनकी पार्टी और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच सीधा मुकाबला हो गया। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आप ने दिल्ली विधानसभा की 70 में से 62 सीटें जीतीं जबकि भाजपा महज आठ सीट ही जीत पायी। कांग्रेस लगातार दिल्ली के दूसरे विधानसभा चुनाव में अपना खाता नहीं खोल पायी।

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने दिल्ली चुनाव में मिली करारी हार के बाद की समीक्षा बैठक

जावडेकर ने कहा, ‘‘ दिल्ली चुनाव में भाजपा की हार कांग्रेस के आकस्मिक गायब होने की वजह से हुई। यह अलग विषय है कि क्या कांग्रेस (अपने आप) गायब हुई या लोगों ने उसे गायब कर दिया या फिर उनके वोट दूसरी जगह (आप के पास) चले गये।’’ उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में 26 फीसद वोट हासिल करने वाली कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव में केवल चार फीसद वोट हासिल कर पायी।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के मतदाताओं ने BJP की जीत के डर से AAP को चुना: राजीव शुक्ला

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के गायब हो जाने के कारण, भाजपा और आप में सीधा मुकाबला हो गया। हमें अपने लिए 42 फीसद वोट और आप के लिए 48 का अनुमान था लेकिन हमारा अनुमान दोनों के लिए तीन तीन फीसद से विफल हो गया। हमें 39 फीसद वोट मिले जबकि आप ने 51 फीसद वोट हासिल किये।’’ मंत्री ने कहा कि चुनाव में उतार-चढाव होते रहते हैं ‘‘लेकन भाजपा इन सभी चीजों का विश्लेषण करती है।’’

इसे भी देखें: भाजपा को भारी पड़े ये दांव तो कांग्रेस के वोट बैंक पर लग गई झाड़ू

प्रमुख खबरें

अब सैनिक चला सकेंगे इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया ऐप्स, पर लाइक-कमेंट करने पर रहेगी पाबंदी

नए साल 2026 में घर में सकारात्मकता का वास, इन 5 वास्तु उपायों से दूर होंगी सारी नकारात्मकता

Kitchen Cleaning Hacks: किचन चिमनी की चिकनाई पल भर में गायब, बिना जाली निकाले चमकाएं नई जैसी, जानें ये सीक्रेट हैक

अटल की 101वीं जयंती पर लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन, PM मोदी ने किया महान नायकों को नमन