ओमप्रकाश राजभर से नहीं हो रहा भाजपा का मोह भंग, अब भी पाले में लाने की कोशिशें जारी

By अंकित सिंह | Jan 09, 2022

उत्तर प्रदेश में चुनावी तारीखों का ऐलान हो चुका है। इसके साथ ही मान-मनौव्वल का भी दौर शुरू हो गया है। सभी दल अपने गठबंधन को भी मजबूत करने की कोशिश में है। इसी कड़ी में भाजपा एक बार फिर से ओमप्रकाश राजभर को अपने पाले में करने की कोशिश लगातार कर रही है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता दयाशंकर सिंह और ओमप्रकाश राजभर के बीच काफी बातचीत चल रही है। हाल में ही शनिवार को भी दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई है। माना जा रहा है कि भाजपा हर हाल में ओमप्रकाश राजभर को अपने खेमे में वापस लाना चाहती है। यही कारण है कि दयाशंकर सिंह बार-बार ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक के पिछले 1 महीने में दोनों नेताओं के तीन बार मुलाकात हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें: राज्य चुनाव: भाजपा के लिए बड़ा दांव, कांग्रेस के लिये भी विपक्ष के नेतृत्वकर्ता के तौर पर अहम

आपको बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में ओमप्रकाश राजभर भाजपा के साथ चुनावी मैदान में उतरे थे। पूर्वांचल में राजभर की अच्छी पकड़ है। ओमप्रकाश राजभर को योगी सरकार में मंत्री भी बनाया गया था। माना जा रहा है कि ओमप्रकाश राजभर की नाराजगी की वजह से पूर्वांचल में भाजपा को बहुत बड़ा नुकसान भी हो सकता है। यही कारण है कि पार्टी अब भी उन्हें अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही अगर ओमप्रकाश राजभर चुनाव से पहले भाजपा के साथ आते हैं तो कहीं ना कहीं अखिलेश यादव पर पार्टी एक मनोवैज्ञानिक बढ़त जरूर बना लेगी।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने CBI जांच की जल्दबाजी पर उठाए सवाल, 20 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में अफसर बरी

Eritrea पर लगे प्रतिबंध US Treasury ने हटाए, सेना और वित्तीय संस्थाओं को मिली राहत

Rajasthan University of Health Sciences में Medical Officer के 600 पदों पर मौका

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में