भाजपा जिलाध्यक्ष ने मकबरे की तस्वीर की आरती की, वीडियो वायरल, मच गया सियासी बवाल

By रेनू तिवारी | Aug 18, 2025

 जब पूरे देश में जन्माष्टमी समारोह हो रहा था उसी बीट भाजपा के फतेहपुर जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल ने एक कारनामा करके विवाद खड़ा कर दिया। भाजपा के फतेहपुर जिला अध्यक्ष ने अपने आवास पर मकबरे की तस्वीर के सामने आरती की। जिसका  एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: सीवर टैंक में गिरने से दो श्रमिकों की मौत, आरोपी ठेकेदार गिरफ्तार

 

पाल ने घोषणा की कि भविष्य का संघर्ष भगवान कृष्ण के नाम पर आगे बढ़ाया जाएगा। दक्षिणपंथी संगठनों के सदस्यों ने 11 अगस्त को फतेहपुर में अब्दुल समद के मकबरे पर धावा बोलकर कब्रों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। उन्होंने मकबरे को हिंदू मंदिर बताते हुए पूजा करने की अनुमति मांगी थी।

इसे भी पढ़ें: भारत और पाकिस्तान के बीच क्या हो रहा, हम ‘हर रोज’ इस पर नजर रखते हैं: अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो

इस मामले में फतेहपुर थाने में 10 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले की गूंज उत्तर प्रदेश विधानसभा में भी सुनायी दी थी। विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे ने सरकार से सवाल किया था कि दर्ज मुकदमे में मकबरे पर हमले के मुख्य षड्यंत्रकारी रहे भाजपा की फतेहपुर इकाई के अध्यक्ष मुखलाल पाल का नाम क्यों नहीं है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं