BJP नहीं चाहती कि चुनावी बॉण्ड खरीदने वालों के नाम उजागर हों : Mallikarjun Kharge

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2024

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी नहीं चाहती कि चुनावी बॉण्ड खरीदने वालों के नाम सामने आएं। राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत मध्य प्रदेश के बदनावर में एक रैली में, उन्होंने उन नेताओं को अपने पाले में शामिल करने के लिए भाजपा पर कटाक्ष किया, जिन्हें वह अन्य दलों में रहते समय तब दागी कहती थी।उन्होंने कहा, आरबीआई भाजपा की बात सुन रहा है और उन लोगों के नाम का खुलासा नहीं कर रहा जिन्हें गुप्त रूप से चुनावी बॉण्ड जारी किए गए थे। 

न्यायालय ने इस फैसले में राजनीतिक चंदा देने के लिए चुनावी बॉण्ड योजना को रद्द कर दिया था। खरगे ने आगे कहा, आप नाम क्यों छिपा रहे हैं?....इसका मतलब है कि इन सभी लोगों ने चोरी करके चंदा इकट्ठा किया है और वे इस लूट को जारी रखना चाहते हैं। एसबीआई ने सोमवार को शीर्ष अदालत का रुख कर राजनीतिक दलों द्वारा भुनाए गए चुनावी बॉण्ड के विवरण का खुलासा करने के लिए 30 जून तक की मोहलत मांगी। शीर्ष अदालत ने एसबीआई को छह मार्च तक चुनाव आयोग को विवरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। इस बीच, कांग्रेस प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधा और उन पर झूठे दावे व वादे करने का आरोप लगाया। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज को मिली बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी जारी

खरगे ने कहा, “भाजपा अन्य दलों के नेताओं को अपने पाले में लाती है। जब ये नेता दूसरे दलों में होते हैं, तो वह उन्हें दागी करार देती है, लेकिन जब वे भाजपा में शामिल हो जाते हैं, तो वे साफ-सुथरे हो जाते हैं। गृह मंत्री अमित शाह के पास एक बड़ी वॉशिंग मशीन है और ये दागी नेता इससे गुजरने के बाद साफ-सुथरे हो जाते हैं।’’ उन्होंने व्यापम घोटाले और 2023 के सीधी पेशाब कांड का जिक्र करते हुए राज्य के भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष ने जाति आधारित जनगणना कराने की पार्टी की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

प्रमुख खबरें

Madhya Pradesh बना अव्वल, दो साल में नष्ट की गई 2.74 लाख किलोग्राम ड्रग्स

Tamil Nadu में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई जिलों में स्कूल बंद और बांधों में बढ़ा जलस्तर

Aamir Shaukeen की माफी के बाद Tripura के पीड़ित युवक ने विवाद खत्म करने की बात कही

Shimla के पूर्व SSP Sanjeev Gandhi पर 2.35 लाख रुपये के गबन का केस दर्ज