भाजपा ‘दंगों की राजनीति’ कर रही है, आप अच्छी शिक्षा प्रदान कर रही है: सिसोदिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2022

शिमला। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था चरमरा रही है। हिमाचल दौरे पर आये दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि उनकी पार्टी गुणवत्ता परक शिक्षा पर भरोसा करती है, वहीं भाजपा ‘दंगों की राजनीति’ करती है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था चरमरा रही है जहां सरकारी विद्यालयों में बुनियादी संरचना और गुणवत्ता परक शिक्षा नहीं है, वहीं निजी स्कूलों में शुल्क बहुत अधिक है क्योंकि राज्य सरकार ने उन्हें लोगों को लूटने की छूट दे रखी है।’’ 

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में सुरक्षित क्यों नहीं हैं कश्मीरी पंडित ? CM केजरीवाल बोले- आतंकियों को बख्शेगा नहीं भारत

सिसोदिया ने दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सुशासन के मॉडल ने पांच साल में राष्ट्रीय राजधानी में शिक्षा प्रणाली में सकारात्मक बदलाव किये हैं। उन्होंने राज्य के मतदाताओं से इस बार आप को एक मौका देने की अपील की।

प्रमुख खबरें

Raftaar: Rajkummar Rao और Keerthy Suresh की जोड़ी पर्दे पर मचाएगी धमाल, पत्रलेखा के प्रोडक्शन में बनी इस थ्रिलर का हुआ एलान

BJP नेता K. Annamalai का दावा- 70% Oil Supply सुरक्षित, DMK सिर्फ डर का माहौल बना रही

West Asia में तनाव के बीच बड़ी राहत, ईरान ने निभाई दोस्ती, Hormuz से भारतीय जहाजों को मिला Safe Passage

हारों का शतक लगाएगी Congress, PM Modi का Assam से बड़ा हमला, कहा- देश दे रहा सज़ा