विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों को साधने में जुटी भाजपा

By राजीव शर्मा | Jul 27, 2021

मेरठ।  एक बार फिर प्रदेश में ब्राह्मणों को लेकर राजनीति नए सिरे से गरमा रही है। बसपा ने अयोध्या से ब्राह्मणों को रिझाने के लिए शंखनाद कर दिया, वहीं सपा 23 अगस्त से सूबे में ब्राह्मण सम्मेलन करेगी। ऐसे में सत्तासीन भाजपा मंदिरों के पुजारियों की परिक्रमा कर ब्राह्मणों को साधने में जुट गई है। इसे बड़े राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि भाजपा पश्चिमी उप्र में भी ब्राह्मण चेहरों को विशेष तवज्जो दे सकती है। 

इसे भी पढ़ें: मायावती के बाद अखिलेश भी 'ब्राह्मण कार्ड' चलने को तैयार, SP भी करायेगी सम्मेलन 

मेरठ दक्षिण विधायक डा. सोमेंद्र तोमर जागृति विहार की पीतांबरा पीठ के महंत सुरेंद्रनाथ त्रिपाठी को प्रणाम करने पहुंचे। सदर स्थित बालाजी मंदिर में महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल व मोदीपुरम स्थित देवमंदिर और पल्लवपुरम स्थित साईं मंदिर में महानगर मंत्री गौरव मलिक पुजारियों से मिले। साथ ही श्रद्धापुरी में रामकथा व्यास अखिल दास से महानगर इकाई ने मिलकर उनका सम्मान किया। वहीं, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, विधायक जितेंद्र सतवाई, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल और कई अन्य ने टीकरी आश्रम पहुंचकर स्वामी विवेकानंद से आशीर्वाद लिया।

प्रमुख खबरें

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav