मिशन गुजरात में जुटी भाजपा, इस प्लान के तहत हो रही जीत की तैयारी

By अंकित सिंह | Apr 22, 2022

गुजरात में इस साल विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित है। इसको लेकर सत्तारूढ़ भाजपा ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है। भाजपा के लिए यह चुनाव बेहद ही महत्वपूर्ण है। गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटील लगातार कार्यकर्ताओं को अलग-अलग तरह का निर्देश दे रहे हैं। इसके साथ ही वे खुद कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं और सरकार तथा संगठन के बारे में फीडबैक ले रहे हैं। खबर के मुताबिक सीआर पाटील गुजरात के हर जिले में एक दिन गुजारेंगे। इस दौरान वहां पार्टी और सरकार के बीच तालमेल की भी कोशिश करेंगे। गुजरात चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियों को इस रूप में भी देखा जा सकता है कि 5 राज्यों में चुनावी नतीजे आने के ठीक अगले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात का दौरा करके रोड शो भी कर चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: जहांगीपुरी हिंसा के मास्टरमाइंड अंसार का TMC कनेक्शन? बीजेपी का दावा- शुभेंदु अधिकारी की कार पर हमला करने वालों में था शामिल

गुजरात में पार्टी कार्यकर्ताओं को छुट्टी पर भेजे जाने का फैसला सराहनीय बताया जा रहा है। पांच राज्यों में से चार राज्यों में मिली जीत से पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित है। यही कारण है कि उत्साह के साथ साथ ऊर्जा से भरपूर होकर वह पार्टी के कामों में जुट जाएंगे। सीआर पाटिल ने बताया कि गुजरात में पार्टी ने 9 विधानसभा के उपचुनाव में जीत हासिल की है। इसके अलावा जिला पंचायत और नगर पालिका चुनाव में भी जीत हासिल की है। पार्टी के कार्यकर्ता केंद्र सरकार की और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में जुटे हुए हैं। 

प्रमुख खबरें

Lionel Messi को Kerala लाने के प्रयास में हुई अनियमितताओं की जांच कराएगी सरकार

NITES ने Wipro के खिलाफ श्रम मंत्रालय में की शिकायत, 200 से ज्यादा युवाओं की जॉइनिंग में देरी

Max Financial Services का मुनाफा 37% बढ़ा, Q1 में आय 14,977 करोड़ रुपये पर पहुंची

Kiren Rijiju और असम-अरुणाचल सांसदों ने सीमा पर शांति की अपील की, बातचीत से सुलझेंगे विवाद