Karnataka Election को लेकर तैयारियों में जुटी भाजपा, सीएम बोम्मई बोले- राज्य में प्रधानमंत्री मोदी की लहर

By अंकित सिंह | Jan 21, 2023

कर्नाटक में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। कर्नाटक चुनाव को लेकर भाजपा अपनी तैयारियों में जुट गई है। हाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर्नाटक दौरे पर गए थे। इसके अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता लगातार कर्नाटक का दौरा कर रहे हैं। कर्नाटक में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पार्टी जनता दल सेकुलर भी अपनी ताकत दिखाएगी। अपनी चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा की ओर से रथ यात्रा निकाली जा रही है। रथ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चारों दिशाओं से भाजपा की रथयात्रा निकलेगी और इसके लिए तैयारियां की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: Congress के कार्यक्रम पर Karnataka CM का तंज, ऐसी स्थिति आ गई है कि प्रियंका गांधी को खुद...

भाजपा की इस बैठक में यह भी चर्चा की गई कि राज्य और केंद्र सरकार के कार्यक्रमों को घर-घर तक कैसे पहुंचाया जाए और विभिन्न मोर्चों के जिला-स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने पर जोर दिया जाए। बताया जा रहा कि बैठक में केवल प्रारंभिक दौर की कार्यक्रम को पर चर्चा हुई और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के साथ आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। हावेरी में बीजेपी विधायकों के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष डीके शिवकुमार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बोम्मई ने शिवकुमार से इस बात पर ध्यान देने को कहा कि उनकी पार्टी में कितने नेता रहेंगे।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा