भाजपा ‘हिंदूत्व और मोदी लहर’ पर सवार: के एस ईश्वरप्पा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2018

शिवमोगा (कर्नाटक)। भाजपा के वरिष्ठ नेता के एस ईश्वरप्पा ने आज कहा कि पार्टी कर्नाटक में ‘हिंदुत्व और मोदी लहर’ पर सवार होकर राज्य में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। ईश्वरप्पा ने कहा कि उन्होंने पार्टी में कभी भी किसी खास पद की मांग नहीं की। उनकी इच्छा सिर्फ पार्टी को पूर्ण बहुमत से सत्ता में वापस आते हुए देखने की है। पूर्व उप मुख्यमंत्री और कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि भाजपा ‘ हिंदुत्व और मोदी लहर ’ पर मजबूती से काम कर रही है ताकि उसे सरकार बनाने के लिए जनता दल (एस) से सहयोग न मांगना पड़े। जनता दल (एस) के अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा हैं। 70 वर्षीय ईश्वरप्पा यहां के मजबूत कुरूबा समुदाय से आते हैं। वह यहां शिवमोगा विधानसभा से मौजूदा कांग्रेस विधायक बी प्रसन्न कुमार के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं।

उन्हें विश्वास है कि वह कुमार को काफी अंतर से हराएंगे। पिछली बार के विधानसभा चुनाव में वह कुमार से 6,000 मतों से हार गए थे। उन्होंने ओपिनियन पोल को खारिज करते हुए कहा कि कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा नहीं होने जा रहा है। यहां की जनता अगले पांच साल तक सरकार चलाने के लिए स्पष्ट जनादेश देगी। ईश्वरप्पा ने चुनाव प्रचार के दौरान बताया, “शिवमोगा में सभी जातियां भाजपा के साथ है। हिंदुत्व की हमारी अवधारणा मुस्लिम, ईसाई और अल्पसंख्यकों के साथ सभी जातियों को गले लगाती है। दुर्भाग्यवश, कांग्रेस ने इसकी व्याख्या गलत तरीके से की है और लोगों में इसके खिलाफ भ्रम फैला रही है।” उन्होंने कहा, “ साल 1999 से हमलोग मुस्लिमों को अलग करके चुनाव लड़ रहे हैं। मुस्लिमों का समर्थन करने के बावजूद हमने कभी मुस्लिम वोट की अपेक्षा नहीं रखी। ” ईश्वरप्पा के विरोधी कुमार का कहना है कि उन्हें विश्वास है कि इस बार भी वही चुनाव जीतेंगे।

 

प्रमुख खबरें

Allahabad उच्च न्यायालय ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दी जमानत

Odisha में भीषण गर्मी का प्रकोप, Bhubaneswar में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Congress ने आचार संहिता के उल्लंघन पर Anurag Thakur के खिलाफ निर्वाचन आयोग से की शिकायत

हम जीवित हैं क्योंकि Modi ने हमारे लिए कोविड-19 के टीके की उपलब्धता सुनिश्चित की : Fadnavis