Kaun Banega Gujaratna Sardar: Gujarat में BJP ने झोंकी पूरी ताकत, Nadda और Amit Shah ने किया प्रचार

By अंकित सिंह | Nov 22, 2022

गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज एक बार फिर से अपनी पूरी ताकत दिखाई है। भाजपा ने आज दूसरे चरण के 93 सीटों पर जबरदस्त तरीके से प्रचार किया। आज प्रचार में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी गुजरात में मौजूद रहे। दूसरी ओर कांग्रेस ने भी गुजरात में अपनी ताकत दिखाई है। गुजरात में आम आदमी पार्टी सत्ता में आने की उम्मीद कर रही है। कुल मिलाकर आज गुजरात में क्या कुछ हुआ है, हम आपको बताते हैं। 

भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) को गुजरात विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ेगा क्योंकि यह ‘‘बैनर आधारित पार्टी’’ है जबकि भाजपा ‘‘कैडर’’ आधारित पार्टी है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को प्रदेश को आपस में विभाजित करके राज किया। जाति को जाति से लड़ाया, धर्म को धर्म से लड़ाया, गांव को गांव से लड़ाया और वोट बैंक की राजनीति की। जबकि भाजपा 'सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास' के मंत्र पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि घड़ियाली आंसू बहाने वाले बहुत मिल जाएंगे लेकिन अगर किसी ने जनजातीय और OBC भाइयों की तक़दीर बदलने का काम किया है तो आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया है। नड्डा ने आज कई जनसभाओं के संबोधित किया। 

अमित शाह का कांग्रेस पर हमला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से बरसे। उन्होंने कहा कि मुझे आश्चर्य है कि कांग्रेस अब सरदार पटेल की प्रशंसा करती हैं। इसके साथ उन्होंने दावा किया कि बचपन से मैंने कभी किसी कांग्रेसी नेता को पटेल के बारे में बात करते हुए नहीं सुना। उन्होंने कहा कि पटेल का अपमान करने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां तक कि उनका अंतिम संस्कार भी अनौपचारिक तरीके से करवाए गया। कांग्रेस ने कभी भी सरदार पटेल की याद में कोई स्मारक भी नहीं बनवाया। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा अयोध्या का टिकट बुक करा लीजिए क्योंकि 1 जनवरी 2024 को वहां भव्य मंदिर का उद्घाटन होगा। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात चुनाव में 'परिवारवाद की राजनीति' से कोई भी दल नहीं बच पाया

मुकाबले में 1,621 उम्मीदवार

गुजरात में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने की समय सीमा समाप्त होने के बाद कुल 1,621 उम्मीदवार मैदान में हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राज्य की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को चुनाव होंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि दूसरे चरण में जिन 93 सीट पर चुनाव होंगे, उनमें 833 उम्मीदवार मैदान में हैं। दूसरे चरण के लिए नाम वापसी का आखिरी दिन सोमवार था। विज्ञप्ति में कहा गया है कि पहले चरण के चुनाव में 89 सीट के लिए 788 उम्मीदवार मैदान में हैं। 

योगी आदित्यनाथ का निशाना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू किया और दावा किया कि कांग्रेस को भंग करने के महात्मा गांधी के सपने को साकार करने का समय आ गया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के गृह नगर पोरबंदर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए योगी ने आरोप लगाया कि अगर कांग्रेस सत्ता में होती तो कोरोना वायरस महामारी के दौरान इलाज और टीके के लिए आवंटित धन को ही हड़प लेती। 

केजरीवाल का बड़ा दावा

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यदि गुजरात में जनता चाहे तो एक तीसरा दल चुनाव जीत सकता है जहां की राजनीति में दशकों से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस का दबदबा रहा है। आज एक चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि मैं Jobs देने की बात करता हूं तो BJP कहती है- सरकार घाटे में चली जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार फ्री सुविधाएं देने से घाटे में नहीं जाती, लोगों का पैसा लूटने से घाटे में जाती है। उन्होंने कहा कि BJP ने 27 साल में कुछ फ़्री नहीं दिया,फ़िर 3.5 लाख करोड़ का क़र्ज़ कैसे चढ़ गया?

प्रमुख खबरें

Hero MotoCorp का बड़ा प्लान, CEO बोले- इस साल भी Double-Digit Growth की उम्मीद

Iran पर जल्द होगा Big Announcement? अमेरिकी मंत्री Marco Rubio बोले- आखिरी फैसला Donald Trump लेंगे

Health Alert: महिलाओं में Bloating हो सकता है Ovarian Cancer का संकेत, ये लक्षण न करें नजरअंदाज

भारत-अमेरिका दोनों देशों में मौजूद हैं बेवकूफ लोग, USA में Racism पर बोले Marco Rubio