झारखंड के मुख्यमंत्री के भोजपुरी, मगही को लेकर की गई टिप्पणी पर भाजपा ने आपत्ति जतायी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2021

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भोजपुरी और मगही भाषाओं को लेकर टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई ने आपत्ति जतायी है।

सोरेन ने कथित तौर पर कहा था कि भोजपुरी और मगही भाषाओं ने आदिवासी राज्य में राजनीतिक उथल-पुथल मचा दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘सोरेन के इस बयान ने उनकी मानसिकता को उजागर किया है।’’

एक मीडिया संगठन को दिए साक्षात्कार में सोरेन ने कथित तौर पर कहा, ‘‘आदिवासी समाज ने झारखंड के एक अलग राज्य के लिए जो लड़ाई लड़ी, वह अपनी क्षेत्रीय और आदिवासी भाषाओं के कारण लड़ी, न कि भोजपुरी और हिंदी के कारण। वे किसी भी हाल में झारखंड के ‘बिहारीकरण’ की अनुमति नहीं देंगे। जो मगही या भोजपुरी बोलते हैं, वे प्रभुत्वशाली व्यक्ति हैं।’’

बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाने के लिए प्रदेश भाजपा की योजना के बारे में बताते हुए जायसवाल ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के दो दशकों की सार्वजनिक सेवा को चिह्नित करने के लिए, पार्टी की राज्य इकाई 20 दिवसीय सेवा और समर्पण अभियान का आयोजन करेगी जिसमें 17 सितंबर को उनके जन्मदिन पर शुरू होने वाली विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियां शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से भाजपा उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मना रही है और एक सप्ताह के लिए देश भर में कल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन करती है, लेकिन इस बार इसे बढ़ाकर 20 दिन कर दिया गया है क्योंकि मोदी अपने चुनावी राजनीति के दो दशक पूरे कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम का दबदबा, Deepika के 8 गोल से उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया

ISRO के साथ साझेदारी असाधारण, विज्ञान अभियानों में क्षमता विकास सराहनीय: NASA

KM Shaji ने Range Rover विवाद पर दी सफाई, अनुमति लेकर दोस्त की गाड़ी इस्तेमाल करने का दावा

Asian Games 2026: 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में भारत ने जीता रजत पदक