West Bengal: 'BJP की फैक्ट फाइंडिंग समिति अपने कार्यकर्ताओं से मिल रही', अभिषेक बनर्जी बोले- बंगाल में लोकतंत्र है

By अंकित सिंह | Jul 14, 2023

पश्चिम बंगाल को लेकर राजनीतिक जबरदस्त तरीके से जारी रहती है। हाल में संपन्न ने पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने जबरदस्त जीत हासिल की थी। हालांकि, भाजपा ने पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा का आरोप लगाया पंचायत चुनाव के दौरान कई लोगों की मौत भी हुई है। इसको लेकर भाजपा ने एक फैक्ट फाइंडिंग टीम बनाई है जिसका नेतृत्व पार्टी सांसद रविशंकर प्रसाद कर रहे हैं। इन दिनों वह पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। इस दौरान भाजपा ममता बनर्जी सरकार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साध रही है। इन सबके बीच आज तृणमूल कांग्रेस की ओर से पलटवार किया क्या है। 

इसे भी पढ़ें: Panchayat Election: जान गंवाने वाले 19 लोगों के परिवारों को मदद का ऐलान, ममता बोलीं- चुनाव सेंट्रल फोर्स की निगरानी हुई

BJP के लोगों को सुरक्षा 

अभिषेक बनर्जी ने अपना हमला जारी रखते हुए कहा कि इन(BJP) लोगों को कलकत्ता हाई कोर्ट ने सुरक्षा दी है। इन्हें पता है कि ये जो चाहे वो बोल सकते हैं क्योंकि इन्हें कोर्ट से सुरक्षा मिली हुई है...सुकांता मजूमदार ने 7 दिन पहले बोला कि यहां भी एनकाउंटर होगा। उन्होंने सवाल किया कि किसी और पार्टी का नेता क्या ऐसा बोल सकता है? ऐसा बोलने पर क्या उसे सुरक्षा मिलेगी? लेकिन भाजपा के लोगों को सुरक्षा मिलेगी। भाजपा जिस तरह संविधान का उल्लंघन कर एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है उसके खिलाफ हमारी लड़ाई है। लोग बोलते हैं कि यह लड़ाई मोदी के खिलाफ है, लेकिन यह लड़ाई मोदी के खिलाफ नहीं उनकी विचारधारा के खिलाफ है। 

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects