BJP की झूठी सरकार को जनता के सच्चे सवालों का सामना करना होगा, जलेसर में रैली के दौरान AKhilesh Yadav ने केंद्र पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2024

आगरा। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा इस लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झूठी सरकार को जनता के सच्चे सवालों का सामना करना पड़ेगा। सपा अध्यक्ष ने आगरा लोकसभा क्षेत्र के जलेसर में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा की कड़ी आलोचना की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, 'जो लोग मन की बात करते थे, हम उनसे कहेंगे कि अब संविधान की बात हो। अब मनमर्जी नहीं चलेगी। अब भाजपा की झूठी सरकार को जनता के सच्चे सवालों का सामना करना पड़ेगा।'

इसे भी पढ़ें: Gujarat News । मौलवी रच रहा था BJP नेताओं की हत्या की साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार, WhatsApp से मिली अहम जानकारी

यादव ने दावा किया, 'पहले और दूसरे चरण के बाद तीसरे चरण में पीडीए परिवार यानी पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, आदिवासी और आधी आबादी सब मिलकर इस बार भाजपा की सरकार को पलटने जा रहे हैं।' उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनावी बॉण्ड के नाम पर बड़े-बड़े उद्योगपतियों से पैसा वसूल लिया और इतना पैसा वसूला जिससे आज सभी को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के लोग यह सच्चाई नहीं बता पाते हैं कि इन्हीं चुनावी बॉण्ड की वजह से महंगाई है। उन्होंने कोविशील्ड टीके के दुष्प्रभाव को लेकर हुए कथित खुलासे की तरफ इशारा करते हुए कहा, भाजपा के लोग संविधान के पीछे तो पड़े ही हैं, हमारी आपकी जान के पीछे भी पड़े हैं। वैक्सीन का खेल खुल गया है और आप जब वैक्सीन लगवाने का सर्टिफिकेट देखते होंगे तो बताइए घबराहट होती है कि नहीं?

यादव ने कहा, 'हम तो बच गए लेकिन कुछ लोगों को जबरदस्ती वैक्सीन (कोविड रोधी टीका) लगा दिया गया। अब तो वह रिपोर्ट आ गई है कि इससे दिल और उससे संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। तो बताओ भाजपा ने जान का खतरा पैदा किया कि नहीं। इतना ही नहीं भाजपा ने वैक्सीन लगाने वाली कंपनियों से भी पैसा वसूल लिया।' उन्होंने कहा, 'भाजपा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का दिया हुआ संविधान बदलना चाहती है लेकिन हम भाजपा के लोगों को बताना चाहते हैं कि जो लोग संविधान बदलने निकलेंगे उन्हें यह जनता बदल देगी।' यादव ने भाजपा पर किसानों को दुख देने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह से महंगाई बढ़ी है उससे तो यह लगता है कि भाजपा की सरकार में किसान बर्बाद हो जाएंगे और मजबूर होकर अपनी खेती बाड़ी छोड़ मजदूर बन जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Karnataka Sex Scandal Case । पीड़ितों की हुई पहचान, संपर्क साधने में जुटी SIT Team, रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को खत्म किया जाएगा, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी मिलेगी, गरीबों को अधिक पौष्टिक नि:शुल्क राशन मिलेगा और मोबाइल डाटा भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही माता-बहनों और गरीबों को एक लाख रुपये देकर उन्हें लखपति बनाने का काम भी होगा। आगरा में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत आगामी सात मई को मतदान होगा।

प्रमुख खबरें

Punjab Administrative Reshuffle | पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 4 उपायुक्तों सहित 12 IAS अधिकारियों के तबादले

Delhi Assembly Security Breach Update | दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा की भारी चूक: नकाबपोश ने एसयूवी से गेट तोड़ा, अध्यक्ष की कार पर रखा गुलदस्ता

155 एयरक्राफ्ट, किसी ने लीक किया प्लान, ट्रंप ने ईरान में चलाए गए ऐतिहासिक रेस्क्यू की कहानी सुनाई

West Asia में तनाव घटाने की बड़ी कोशिश, Iran-USA के बीच Ceasefire प्रस्ताव पर पाकिस्तान की मध्यस्थता