भाजपा ‘सबका साथ सबका विकास, तुष्टीकरण किसी का नहीं’ अभियान के साथ चुनाव लड़ेगी: योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2022

लखनऊ। ‘सबका साथ सबका विकास, लेकिन तुष्टीकरण किसी का नहीं’ को दोहराते हुए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि आगामी चुनाव अस्सी बनाम बीस फीसदी के बीच होगा। उन्होंने कहा, ‘‘ 80 फीसदी समर्थक एकतरफ होगा, 20 फीसदी दूसरी तरफ होगा। मुझे लगता है कि 80 फीसदी सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगें जबकि बीस फीसदी ने हमेशा विरोध किया है, आगे भी विरोध करेंगे लेकिन सत्ता भाजपा की आएगी। भाजपा फिर ‘सबका साथ सबका विकास’ के अभियान को आगे बढ़ाने का काम करेगी।’’

इसे भी पढ़ें: भारी बर्फबारी के बीच सफेद चादर में लिपटी नजर आ रही है पूरी कश्मीर घाटी

दूसरा, कोई भारत विरोधी तत्व और हिन्दू विरोधी तत्व मोदी जी और योगी को कैसे स्वीकार्य कर लेगा , वह हमें कभी भी स्वीकार्य नहीं करेगा। मैं अपनी गर्दन काटकर के तश्तरी में उसके सामने प्रस्तुत कर दूं तो भी वह मुझे कोसेगा ही। ऐसे तत्वों की हम परवाह नहीं करते हैं। उन्होंने कहा, मेरी प्रतिबद्धता प्रदेश की 25 करोड़ जनता है, बिना भेदभाव के मुझे उनके लिए कानून का शासन स्थापित करना है और हम लोग उन लक्ष्यों को बढ़ रहें हैं। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं जो गलतफहमी के शिकार हैं, वे ही अपने आंकड़े प्रदेश में थोपने का प्रयास कर रहे हैं।

लेकिन यह चुनाव अस्सी बनाम बीस का होगा, अस्सी फीसदी समर्थक एकतरफ होगा, बीस फीसदी दूसरी तरफ होगा।’’ विधानसभा चुनाव की बात करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा, साल भर में जो विद्यार्थी मेहनत नहीं करता है, कक्षा में नही जाता है, उसकी समझ में चीजें स्पष्ट नहीं होती है। उसे ज्यादा घबराहट होती है। लेकिन जिसने नियमित रूप से अपनी कक्षायें की हो, जिसने अपना कार्य समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया हो और हर एक क्षेत्र में अच्छा करने का प्रयास किया हो तो उसके लिए अपनी उपलब्ध्यिों को लेकर के जाने का उत्साह होता है।

मुझे लगता हैं कि मैं उन विद्यार्थियों में से हूं जिसने पूरी तन्यमयता के साथ पार्टी के विजन को पार्टी के लोक कल्याण संकल्प पत्र को जमीनी धरातल पर उतारने का काम किया है।’’ उन्होंने कहा, विपक्ष के लिए यह धुकधुकी जरूर पैदा होगी कि अगली बार वे विपक्ष में बैठने लायक रहेंगे या नही रहेंगे। मुझ जैसे व्यक्तियों के लिए या भारतीय जनता पार्टी के लिए कोई घबराहट नहीं बल्कि एक उत्सव होगा और चुनाव को हम लोग भी एक उत्सव के रूप में लेकर उसका आनंद भी लेंगे।

प्रमुख खबरें

Asian Senior Wushu Championship: भारत करेगा 2028 में मेजबानी, 42 देशों के 500 खिलाड़ी होंगे शामिल

Tata Sons Chairman N Chandrasekaran ने युवाओं को दी बड़े लक्ष्य साधने और लगातार सीखने की सलाह

DUSU Election 2024: चारों पदों पर NSUI की हार के बाद टिकट बंटवारे पर उठे सवाल

Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी को बताया पुलिस का कर्तव्य