भाजपा ने ममता बनर्जी के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2021

कोलकाता। भाजपा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टिप्पणियों को लेकर उनके खिलाफ निवार्चन आयोग में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया है कि वह अपनी रैलियों में संबोधन के दौरान भगवा दल के समर्थकों को धमकी दे रही हैं। निर्वाचन आयोग को मंगलवार को लिखे पत्र में भाजपा ने आरोप लगाया है कि निर्वाचन आयोग की ‘‘अग्र सक्रिय भूमिका’’ के बावजूद तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख की टिप्पणियों की वजह से पिछले कुछ दिनों में बंगाल में ‘‘बड़े पैमाने पर हिंसा’’ की खबरें मिली हैं। भाजपा ने अपने दावे के समर्थन में एक वीडियो का उल्लेख किया है जो 29 मार्च को नंदीग्राम में हुई बनर्जी की सभा का बताया जाता है।

इसे भी पढ़ें: तेलंगाना में कोरोना के 684 नये मामले, तीन मरीजो की जान गयी

भाजपा ने कहा, ‘‘धमकी देना और भय उत्पन्न करना स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव का ही उल्लंघन नहीं है, बल्कि यह एक आपराधिक कृत्य और एक चुनाव अपराध भी है जिस पर तत्काल एवं कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है।’’ वीडियो क्लिप का जिक्र करते हुए पत्र में कहा गया है कि तृणमूल कांग्रेस सरकार मतदाताओं पर हमले, चुनाव एजेंटों को मतदान केंद्रों में घुसने से रोकने और भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने जैसी घटनाओं को रोकने में विफल रही है।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता