गुजरात में वोटिंग से पहले ही BJP की पहली जीत, सूरत में पार्टी उम्मीदवार मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित

By अंकित सिंह | Apr 22, 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव 2024 में मतगणना से पहले अपना खाता खोल लिया है। पार्टी उम्मीदवार मुकेश दलाल ने सूरत सीट पर निर्विरोध जीत हासिल की है। इससे पहले सूरत लोकसभा सीट से बीजेपी के मुकेश दलाल को छोड़कर सभी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। 22 अप्रैल को निर्वाचन क्षेत्र से केवल एक उम्मीदवार मैदान में था। दलाल (63) भाजपा शासित सूरत नगर निगम की स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष हैं और वर्तमान में पार्टी की सूरत शहर इकाई के महासचिव हैं। 

इसे भी पढ़ें: राहुल की रैली रद्द होने पर विजयवर्गीय ने कहा, ‘जनता में रुझान नहीं होने पर तबीयत खराब हो जाती है’

इससे पहले कांग्रेस की गुजरात इकाई के प्रमुख शक्तिसिंह गोहिल ने रविवार को आरोप लगाया कि सूरत लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार का नामांकन पत्र भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर खारिज किया गया। इस घटनाक्रम को ‘‘लोकतंत्र की हत्या’’ करार देते हुए गोहिल ने कहा कि प्रस्तावकों के हस्ताक्षर में कथित विसंगतियों को लेकर पार्टी उम्मीदवार नीलेश कुंभाणी का नामांकन पत्र रद्द करने के निर्वाचन अधिकारी के फैसले के खिलाफ कांग्रेस गुजरात उच्च न्यायालय में याचिका दायर करेगी। कांग्रेस सूरत निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान से बाहर हो गई है क्योंकि सूरत से पार्टी के वैकल्पिक उम्मीदवार सुरेश पडसाला का नामांकन पत्र भी अमान्य कर दिया गया है।  

प्रमुख खबरें

Rohit Sharma पर World Cup 2027 से पहले संन्यास का था दबाव? सेलेक्टर्स से नाखुश हैं हिटमैन

Chhattisgarh में Janmashtami पर Dry Day घोषित, शराब और मांस बिक्री पर रोक

Janmashtami पर क्या पहनें? इन 3 आउटफिट आइडियाज से हर किसी की नजर आप पर ही टिक जाएगी

कौन हैं टिम कुक की जगह Apple के नए बॉस बने जॉन टर्नस, कितनी मिलेगी सैलरी?