हाटी समुदाय की लड़ाई भाजपा ने लड़ी , कांग्रेस ने केवल राजनीति की : सुरेश कश्यप

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 08, 2022

शिमला।   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा की अगर हाटी समुदाय की लड़ाई किसी पार्टी ने लड़ी है तो वह भाजपा है , कांग्रेस ने केवल इस मुद्दे पर राजनीति की है।  भाजपा ने निरंतर हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिलाने का प्रयास किया है, केंद्रीय मंत्री से मिलना, आर जी आई को सभी पहलुओं को पूर्ण रूप से समझना और इस मुद्दे को आगे लेकरकर जाने का काम भाजपा ने किया है।  उन्होंने कहा कि हाटी समुदाय के मुद्दे को केंद्र लोक सभा मे भी भाजपा ने अनेकों बार उठाया है और जल्द ही इस मुद्दे पर सकारात्मक फैसला आएगा। 

इसे भी पढ़ें: 9 जनवरी को सुरक्षा में चूक पर राज्यपाल को सौपेंगे ज्ञापन : जम्वाल

उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाजपा की जयराम ठाकुर सरकार प्रदेश की जनता के हित में काम कर रही है और चौतरफा विकास करने का काम योजना अनुसार कर रही है। उन्होंने बताया कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में आज लगभग 80 लाख की लागत वाली योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया । जिसमें उठाऊ पेयजल योजना जमना 20 लाख का शिलान्यास किया और उठाऊ पेयजल योजना  जुईनल 32 लाख ,तथा शावडी स्वास्थ्य उप केंद्र 28 लाख का उद्घाटन किया। 

प्रमुख खबरें

Shriram General Insurance का Q1 शुद्ध लाभ 131 करोड़ रुपये रहा, प्रीमियम आय 23% बढ़ी

Bayer CropScience का शुद्ध लाभ 15.39 प्रतिशत बढ़ा, कमाए 321.6 करोड़ रुपये

Vikram Misri ने Sri Lanka नेतृत्व से की मुलाकात, 35 करोड़ डॉलर के ऋण समझौते का हुआ आदान-प्रदान

Puducherry CM N Rangasamy ने बांटे विभाग, 5 अन्य मंत्रियों का पोर्टफोलियो तय