PM मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर बीजेपी ने दिया मौन धरना, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

By सुयश भट्ट | Jan 07, 2022

भोपाल। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक को लेकर बीजेपी मैदान मे उतर आई है। शुक्रवार को मिंटाे हाल में बीजेपी के नेताओं ने मौन धरना दिया। धरने में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आना था, लेकिन वे नहीं आए। वहीं मौन धरने के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल, प्रभुराम चौधरी और विश्वास सारंग समेत कई नेता राज्यपाल को ज्ञापन देने गए।

इसे भी पढ़ें:बारिश के बीच लोगों ने त्रिपाल पकड़कर वृद्धा का कराया अंतिम संस्कार, वीडियो हुआ वायरल 

आपको बता दें कि 7 जनवरी से 13 जनवरी तक का पूरा रोडमैप तैयार किया गया है। यह कार्यक्रम केंद्र की निर्देश पर तैयार किया गया है। इसमें हवन पूजन से लेकर भारत स्टैंड विथ मोदी जैसे अभियान चलाए जाएंगे। इसी कड़ी में 10 जनवरी को जिला मुख्यालयों में प्रधानमंत्री जी हमारे अभिमान नारे के साथ मानव श्रृखंला बनाई जाएगी। जानकारी मिली है कि 10 जनवरी को बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा के सामने अनुसूचित मोर्चे के द्वारा दो घंट का धरना दिया जाएगा।

वहीं दिव्यांग जन हमारे प्रधानमंत्री हमारी शान नारे के साथ हवन करेंगे। 11 जनवरी को भारत स्टैंड विथ मोदी अभियान के माध्यम से आम जनता को जोड़ा जाएगा। 13 जनवरी तक चलने वाले अलग-अलग कार्यक्रम में सेना और पुलिस के रिटायर्ड के अफसरों को जोड़ने के साथ बुद्धिजीवी वर्ग के साथ मिलकर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

इसे भी पढ़ें:MP में पहली बार टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर प्राइवेट स्कूल की मान्यता हुई रद्द 

इन सभी बातों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र को ध्वस्त करने वाली कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रदेशभर में जिला स्तर पर बीजेपी के कार्यकर्ता अभियान चलाएंगे। पूरा देश प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है। देश के कई सुरक्षा विशेषज्ञ, प्रबुद्धलोग, जानी मानी हस्तियां इस घटना की कड़ी निंदा कर रही हैं।

शर्मा ने कहा कि पंजाव के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा था कि सिद्धू देश की सुरक्षा के लिए खतरा है, उन्होंने पाकिस्तान से दोस्ती का आगाज किया था। लेकिन मैं कहता हूं कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। नरेंद्र मोदी सिर्फ नाम नहीं है। वह देश के प्रधानमंत्री हैं।

प्रमुख खबरें

SEBI ने Portfolio Managers के नियमों में किया बदलाव, IPO और विदेशी सिक्योरिटीज में निवेश को मंजूरी

Mahadev App से सट्टेबाजी में 94400 करोड़ रुपये की कमाई, ED ने कोर्ट को बताया

White House में रोक जारी रहने पर CNN समेत तीन मीडिया संस्थान पहुंचे अदालत

India GDP Growth पर बढ़ा भरोसा S&P ने वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7 Percent किया