Uttarakhand में 2027 चुनाव के लिए BJP ने कसी कमर, नितिन नवीन ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 09, 2026

हल्द्वानी, नौ सितंबर उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत और एकजुटता के साथ जुटने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवीन ने कहा कि पवित्र देवभूमि उत्तराखंड वर्ष 2027 में भी भाजपा के नेतृत्व में आगे बढ़े और राज्य में एक बार फिर ‘कमल’ खिले।

भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में पार्टी की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। नवीन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर विभाजनकारी राजनीति करने और सियासी षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि तप और तपस्या की भूमि उत्तराखंड में भी कांग्रेस विभाजनकारी नीति को बढ़ावा देने का काम कर रही है। नवीन ने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ था। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश की सीमाओं तक सड़कों का जाल मजबूत किया है और राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।” नवीन ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसके कार्यकाल में दलितों का लगातार अपमान हुआ।

प्रमुख खबरें

Asian Games से बाहर हुए पहलवान Deepak, WFI ने डोप टेस्ट में फेल होने पर वापस लिया नाम

देश-दुनिया के मुख्य समाचार: Cabinet ने दी आठ रेल प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, Sensex 813 अंक गिरा

MP Medical Interns का मानदेय 50% बढ़ा, Junior Doctors की हड़ताल समाप्त

Nepal Flood: भारत ने C-17 विमान से भेजी 35 टन राहत सामग्री