UP उपचुनाव में भाजपा को जबरदस्त बहुमत, केशव मौर्य बोले- समाजवादी पार्टी 'समाप्तवादी पार्टी' बनने जा रही है

By अंकित सिंह | Nov 23, 2024

उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने शानदार बढ़त बना ली है। भाजपा 6 सीटों पर आगे चल रही है वहीं, सहयोगी आरएलडी 1 सीट पर आगे है। सपा सिर्फ दो सीटों पर आने है। सपा को बड़ा झटका कुंदरकी विधानसभा सीट और मीरापुर सीट पर लगता हुआ दिखाई दे रहा है। कुंदरकी विधानसभा सीट मुस्लिम बहुल है। ऐसे में वहां से भाजपा प्रत्याशी लगभग 34 हजार वोटो से आगे चल रहे हैं। गाजियाबाद और फूलपुर विधानसभा सीट से भी बीजेपी आगे चल रही है। मुलायम परिवार के गढ़ करहल और सीमामऊ से समाजवादी पार्टी आगे हैं। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: पर्यटकों को करीब से बाघ दिखाने पर दो नेचर गाइड और दो चालक निलंबित

उपचुनाव वाले नौ विधानसभा क्षेत्रों में कुल 90 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 11 महिला प्रत्याशी हैं। सीसामऊ में सबसे कम 20 और कुंदरकी, करहल, फूलपुर और मझवां में सबसे अधिक 32 दौर में मतगणना पूरी होगी। मतगणना स्थल की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना उत्तर प्रदेश के नौ जिलों मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, मैनपुरी, कानपुर नगर, प्रयागराज, आंबेडकर नगर एवं मिर्जापुर में जारी है। निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए नौ प्रेक्षक तैनात किए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, समस्त मतगणना सीसीटीवी की निगरानी में की जा रही है। मतगणना सुचारू रूप से कराने के लिए पर्याप्त संख्या में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती भी की गयी है।

प्रमुख खबरें

Nykaa Q1 Results: नायका के मुनाफे में 3 गुना से ज्यादा का उछाल, Beauty and Fashion सेगमेंट में दिखा जबरदस्त Growth

Apple App Store से Telegram अचानक हुआ गायब, Child Abuse कंटेंट पर कड़ी कार्रवाई के बाद छिड़ी बड़ी बहस

Ben Stokes का बड़ा ऐलान: International Cricket को कहा अलविदा, भविष्य में England Team का Head Coach बनने का है लक्ष्य

Samrat Choudhary ने बिहार के धरोहर स्थलों का सर्वेक्षण कराने की घोषणा की