भाजपा ने राजीव चंद्रशेखर को केरल में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, लोकसभा चुनाव में शशि थरूर को दी थी टफ फाइट

By अंकित सिंह | Mar 24, 2025

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता राजीव चंद्रशेखर को सर्वसम्मति से केरल भाजपा का अध्यक्ष चुना गया है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की। जोशी ने कहा कि राजीव चंद्रशेखर को सर्वसम्मति से चुना गया है। रविवार को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर के नाम का प्रस्ताव पार्टी की केरल इकाई के अगले अध्यक्ष के रूप में रखा। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रहलाद जोशी की अध्यक्षता में हुई कोर कमेटी की बैठक में इस निर्णय को अंतिम रूप दिया गया।

इसे भी पढ़ें: शिवाजी का जब तिलक होना था तो...राणा सांगा पर विवादित बयान का समर्थन करते हुए क्या बोल गए अखिलेश

गुजरात के अहमदाबाद में केरलवासी माता-पिता के घर जन्मे चंद्रशेखर का परिवार त्रिशूर से जुड़ा है। उनके ससुर टीपीजी नांबियार हैं, जो बीपीएल समूह के संस्थापक हैं। यह चुनाव इसलिए हुआ क्योंकि के. सुरेंद्रन ने राज्य अध्यक्ष के रूप में अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। घोषणा के समय निवर्तमान अध्यक्ष के. सुरेंद्रन और राज्य प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर समेत भाजपा के सभी प्रमुख राज्य नेता मौजूद थे। सुरेंद्रन ने मंच पर चंद्रशेखर को पार्टी का झंडा सौंपा। अपने संबोधन के दौरान सुरेंद्रन ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने केरल में अभूतपूर्व विकास देखा है।

प्रमुख खबरें

चुनाव से कुछ महीने पहले 1 लाख नौकरी क्यों? Akhilesh Yadav ने योगी सरकार और BJP पर लगाए कई आरोप

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद गुजरात के एनआरआई समेत 26 लोग लापता, तलाश जारी

Mojtaba Khamenei ने मुस्लिम देशों से की एकजुट होने की अपील, अमेरिका-इजरायल को बताया ‘असली दुश्मन’

The Academy ने शेयर किया Yeh Jawaani Hai Deewani का खास वीडियो, Ranbir-Deepika के संवाद ने जीता सबका दिल